सनी देओल-प्रिटी जिंटा की 5 फिल्मों में बस एक चली, 'बंटवारा 1947' समेत 4 का निकला BO पर दम

Published : Aug 23, 2026, 08:30 PM IST
Sunny Deol Preity Zinta Movies Together

सार

सनी देओल और प्रिटी जिंटा की हालिया रिलीज ‘बंटवारा 1947’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती दिख रही है। दोनों की पांच फिल्मों की जोड़ी में अब तक सिर्फ एक फिल्म सफल रही है।

सनी देओल और प्रिटी जिंटा की ऑनस्क्रीन जोड़ी ने दो दशक से ज्यादा समय में पांच फिल्मों में साथ काम किया है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह साथ ज्यादा असर नहीं छोड़ सका। ‘बंटवारा 1947’ से दोनों की जोड़ी की पुरानी केमिस्ट्री फिर चर्चा में आई थी और दर्शकों को उनसे ‘गदर’ फ्रेंचाइजी जैसा जादू दोहराने की उम्मीद थी। हालांकि, फिल्म की कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। 120 करोड़ रुपए के बजट में बनी यह फिल्म रिलीज के 9 दिन बाद भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 33 करोड़ रुपए ही जुटा सकी है। ऐसे में फिल्म के फ्लॉप होना तय हो गया है और जोड़ी का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड भी कमजोर नजर आ रहा है।

सनी देओल और प्रिटी जिंटा की जोड़ी का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड कैसा रहा?

सनी देओल और प्रिटी जिंटा ने अब तक पांच फिल्मों में साथ काम किया है। इस जोड़ी की शुरुआत 2001 में आई ‘फर्ज’ से हुई थी। इसके बाद ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’, ‘हीरोज’, ‘भैयाजी सुपरहिट’ और अब ‘बंटवारा 1947’ में दोनों साथ नजर आए। इन पांच फिल्मों में सिर्फ ‘फर्ज’ को थिएट्रिकल सफलता मिली। बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन कमजोर रहा या उन्हें फ्लॉप और डिजास्टर वाली फिल्मों के तौर पर देखा गया। ‘बंटवारा 1947’ भी मौजूदा रफ्तार के आधार पर इसी कमजोर रिकॉर्ड को आगे बढ़ाती दिख रही है।

‘फर्ज’ ने कैसे बचाई थी सनी-प्रिटी की जोड़ी की लाज?

2001 में आई ‘फर्ज’ इस जोड़ी की पहली फिल्म थी और यही उनकी अब तक की इकलौती थिएट्रिकल सफलता भी है। करीब 10 करोड़ रुपए के बजट में बनी फिल्म ने भारत में 11.20 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था। यानी यह फिल्म बजट रिकवर करने के बाद सिर्फ 1.20 करोड़ रुपए का प्रॉफिट ही दे पाई थी।

‘द हीरो’ और ‘हीरोज’ का बॉक्स ऑफिस कैसा रहा?

‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ करीब 33 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी और भारत में 26.05 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर पाई। फिल्म बॉक्स ओफ्फ्फिस पर फ्लॉप रही थी। इसके बाद ‘हीरोज’ में दोनों फिर साथ आए। 18 करोड़ रुपए के बजट वाली इस फिल्म ने भारत में 12.42 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। यह भी अपनी लागत के मुकाबले कमजोर प्रदर्शन करते हुए नुकसान वाली फिल्मों में शामिल रही।

‘भैयाजी सुपरहिट’ ने जोड़ी को बड़ा नुकसान पहुंचाया?

‘भैयाजी सुपरहिट’ सनी देओल और प्रिटी जिंटा की ‘बंटवारा 1947’ से पहले की साथ वाली आखिरी फिल्म थी। यह एक लंबे अंतराल के बाद रिलीज हुई थी। करीब 40 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस एक्शन कॉमेडी ने भारत में सिर्फ 6.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही और इस जोड़ी के रिकॉर्ड को और कमजोर कर गई। यानी फिल्म ने मेकर्स को लगभग 33.50 करोड़ रुपए का घाटा लगाया था।

‘बंटवारा 1947’ का बॉक्स ऑफिस क्या संकेत दे रहा है?

‘बंटवारा 1947’ सनी देओल और प्रिटी जिंटा की अब तक की सबसे बड़े बजट वाली साझी फिल्म है। करीब 120 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने 10 दिनों में भारत में लगभग 33 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए फिल्म के फ्लॉप होने की संभावना जताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म को फ्लॉप वर्डिक्ट से बचने के लिए अपने बजट का 50 प्रतिशत से ज्यादा रिकवर करना जरूरी है। फिलहाल उसकी कमाई उस स्तर से काफी नीचे है।

पांच फिल्मों में कितना पैसा लगा और कितना नुकसान हुआ?

सनी देओल और प्रिटी जिंटा की पांच फिल्मों पर निर्माताओं ने कुल मिलाकर करीब 221 करोड़ रुपए लगाए। उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर इस जोड़ी ने लगभग 59.7 प्रतिशत का नुकसान दिया है। हालांकि, ‘बंटवारा 1947’ की अंतिम कमाई आने के बाद यह आंकड़ा थोड़ा बदल सकता है।

फिल्म बजट भारत नेट कलेक्शन नतीजा

नं. फिल्म (रिलीज का साल)बजटनेट कलेक्शनबॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट
1फर्ज(2001)10 करोड़ रुपए11.20 करोड़ रुपएसफल
2द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई (2003)33 करोड़ रुपए26.05 करोड़ रुपएघाटा
3हीरोज (2008)18 करोड़ रुपए12.42 करोड़ रुपएघाटा
4भैयाजी सुपरहिट (2018)40 करोड़ रुपए6.50 करोड़ रुपएडिजास्टर
5बंटवारा 1947 (2026)120 करोड़ रुपए33 करोड़ रुपए (9 दिन में)फ्लॉप होने की कगार पर

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

मुगल-ए-आजम से धुरंधर: 7 दशक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-7 फिल्में
'एक रात का कितना लोगी?' कौन है 'मिर्जापुर' की एक्ट्रेस, जिससे गंदी डिमांड कर रहे लोग