'ग़दर 2 जैसी ग़दर न मचा दे...', सनी देओल 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर देख क्या बोले लोग?

Published : Jul 28, 2026, 06:09 PM IST
Batwara-1947-Dialogues

सार

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई। किसी ने इसे 'गदर 2' से बेहतर बताया तो कुछ यूजर्स ने फिल्म को लेकर सवाल भी उठाए।

'बंटवारा 1947' सनी देओल की वह फिल्म है, जिसका इंतज़ार उनके फैन्स लंबे समय से कर रहे हैं। इसके पीछे की कई वजह हैं। इनमें से एक है प्रोड्यूसर के तौर आमिर खान और एक्टर के तौर पर सनी देओल का साथ आना। दूसरा है लगभग 30 साल बाद सनी को लेकर राजकुमार संतोषी का कोई फिल्म का डायरेक्ट करना। अब जबकि फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है तो यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। फिल्म का ट्रेलर देख कर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कोई फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहा है तो कोई इसके चलने पर संदेह जता रहा है और इसके पीछे की वजह भी बता रहा है।

'बंटवारा 1947' के ट्रेलर पर आए ऐसे कमेंट

'बंटवारा 1947' का ट्रेलर देखकर एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है,"ग़दर 2 जैसी ग़दर न मचा दे, फिर यही डर में सनी देओल के हेटर्स।" एक यूजर ने लिखा है, "बंटवारा 1947 ग़दर 2 का बेहतर वर्जन लग रहा है।" 

यह भी पढ़ें :'बंटवारा 1947' के 6 सबसे पावरफुल डायलॉग्स, थिएटर में हर लाइन पर बजेगी सीटी

एक यूजर ने लिखा है, “OG एंग्री यंग मैन फुल जोश में।”

एक यूजर का कमेंट है, "एक अच्छी फिल्म की पहचान उसका ही ट्रेलर ही बता देता है।" एक यूजर ने लिखा, "सनी देओल का इंटेंसिटी लेवल अब भी नेक्स्ट लेवल है।" एक यूजर ने फिल्म को ट्रोल करते हुए लिखा, "बकवास मूवी...इस्लाम का इमेज वॉश करने के लिए।"

एक ट्रोलर ने लिखा, "भोजपुरी मूवी बनाना स्टार्ट कर दिया ये लोग।" एक यूजर ने लिखा, "ग़दर 3।" एक यूजर का कमेंट, “यकीन मानिए यह सनी देओल की आखिरी फिल्म है।”

यह भी पढ़ें : सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का धमाकेदार ट्रेलर, रोंगटे खड़े करता है 3 मिनट के वीडियो का एक-एक सीन!

'एक यूजर ने लिखा है, "हिंदू-मुस्लिम के नाम पर पैसा कमाओ...अच्छा तरीका है। खाई भरने मत दो। समय-समय पर कुरेदते रहो। इनकी हिम्मत पेपर लीक पर एक ट्वीट करने की नहीं है।" एक यूजर का कमेंट है, "ब्लॉकबस्टर लोडिंग।" एक यूजर ने लिखा, "सुपरहिट है। जहां हिंदू-मुस्लिम, इंडिया-पाकिस्तान स्टोरी हो वो मूवी हिट है इंडिया में। इंडिया के बाहर फ्लॉप है।"

एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा, "कुछ-कुछ बी-ग्रेड फिल्म जैसी लग रही है।" एक यूजर का कमेंट है, "सनी देओल को पाकिस्तानी बना दिया और मुस्लिम...ये कैसा ट्विस्ट किया है। नहीं चलेगी मूवी।"

'बंटवारा 1947' के बारे में

'बंटवारा 1947' असगर वजाहत के प्ले ‘जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जाम्या ए नई’ पर बेस्ड है। फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार संतोषी ने किया है। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले यह फिल्म बनी है। फिल्म में सनी देओल के अलावा प्रिटी जिंटा, शबाना आजमी, अभिमन्यु सिंह और करण देओल जैसे कलाकारों ने भी काम किया है। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Sunny Deol Net Worth: 130 करोड़ के मालिक हैं सनी देओल, मुंबई-पंजाब और इंग्लैंड में करोड़ों की प्रॉपर्टी
समय रैना ने उड़ाया आलिया भट्ट की 'Alpha' का मजाक, बोले- 'उसकी भी नहीं चली...'