भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया का नया गेम शो, दिग्गज TV सितारे बनेंगे गेस्ट, देखें प्रोमो वीडियो

Published : Jul 26, 2026, 09:11 PM IST
भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया ला रहे नया गेम शो

सार

Bharti Singh and Harsh new TV project: भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया अब एक नया फैमिली गेम शो 'इंडियन गेम शो विद भारती एंड हर्ष' ला रहे हैं। इसमें टीवी इंडस्ट्री के कई चर्चित सितारे बतौर गेस्ट नजर आएंगे और मजेदार गेम्स खेलेंगे।

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया एक बार फिर छोटे पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' के बाद अब यह लोकप्रिय जोड़ी एक नए फैमिली एंटरटेनमेंट गेम शो के साथ वापसी कर रही है। शो का नाम 'इंडियन गेम शो विद भारती एंड हर्ष' रखा गया है, जिसमें टीवी इंडस्ट्री के कई चर्चित सितारे बतौर गेस्ट नजर आएंगे।

नए गेम शो में दिखेगा मस्ती और मनोरंजन का डबल डोज

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शो का पहला प्रोमो जारी कर इसकी घोषणा की। वीडियो की शुरुआत भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की मजेदार नोकझोंक और व्लॉगिंग स्टाइल से होती है। इसके बाद टीवी इंडस्ट्री के उनके करीबी दोस्त शो में एंट्री करते हैं और गेम्स का मजा दोगुना कर देते हैं। प्रोमो के मुताबिक, अनिता हसनंदानी, दीपिका सिंह, करण पटेल और मशहूर सिंगर टोनी कक्कड़ शो में गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे।

और पढ़ें -  अंजलि आनंद ने खोली फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी सच्चाई, बोलीं - 'चेहरा देखकर मिल गया काम...'

प्रोमो में क्या खास है?

प्रोमो के कैप्शन में लिखा है, ‘आ रहा है Indian Game Show with Bharti and Harssh... जहां वो अपने दोस्तों को फंसाएंगे... और आपको भी हंसाएंगे। जल्द ही सिर्फ Sony LIV पर।’ यानी यह शो केवल गेम्स तक सीमित नहीं होगा, बल्कि इसमें कॉमेडी, मजेदार टास्क, दोस्ती और भरपूर मनोरंजन देखने को मिलेगा।

 

पहले भी कई शोज में साथ दिख चुकी है भारती-हर्ष की जोड़ी

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया टीवी की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में गिने जाते हैं। दोनों इससे पहले 'नच बलिए 8', 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 9' और 'खतरा खतरा खतरा' जैसे कई शोज में साथ नजर आ चुके हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग और ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शक हमेशा पसंद करते रहे हैं।

हाल ही में हर्ष के बयान ने भी बटोरी थीं सुर्खियां

कुछ समय पहले भारती और हर्ष अपने पॉडकास्ट को लेकर भी चर्चा में थे। इस दौरान हर्ष ने खुलासा किया था कि उन्होंने काम पर फोकस करने और घर के शोर-शराबे से बचने के लिए उसी बिल्डिंग में एक अलग फ्लैट किराए पर लिया है। उन्होंने बताया कि सुबह वह उस फ्लैट में चले जाते हैं, जहां आराम से अपने प्रोजेक्ट्स पर काम कर सकें। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी चर्चा हुई थी।

और पढ़ें - Ramayana Gift: 'रामायण' ट्रेलर से पहले बढ़ा क्रेज, फैंस को बांटे गोल्ड शंख, जानिए क्यों

दो बच्चों के माता-पिता हैं भारती और हर्ष

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ फैमिली लाइफ को भी खूब एंजॉय कर रहे हैं। दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं। उनके बड़े बेटे का नाम लक्ष्य (गोला) है, जबकि दिसंबर 2025 में उन्होंने अपने दूसरे बेटे काजू का स्वागत किया था। भारती अक्सर अपने यूट्यूब व्लॉग्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए परिवार और बच्चों से जुड़े प्यारे पल फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।

कब और कहां देख सकेंगे शो?

'इंडियन गेम शो विद भारती एंड हर्ष' जल्द ही Sony LIV पर स्ट्रीम होगा। फिलहाल मेकर्स ने रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन प्रोमो सामने आने के बाद दर्शकों के बीच शो को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है। खास बात यह होगी कि शो में हर एपिसोड में अलग-अलग सेलिब्रिटी गेस्ट्स नजर आएंगे, जिससे मनोरंजन का स्तर और भी बढ़ने वाला है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

सलमान-गोविंदा और अक्षय कुमार संग किया काम, फिर अचानक छोड़ी फिल्मी दुनिया, अब कहां हैं कंचन?
अंजलि आनंद ने खोली फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी सच्चाई, बोलीं - 'चेहरा देखकर मिल गया काम...'