पवन सिंह तीसरी बार नहीं पहुंचे कोर्ट, पत्नी बोलीं-जिंदगी बर्बाद कर दी, SC जाऊंगी

Published : Oct 18, 2026, 02:09 PM IST
pawan singh  jyoti singh

सार

पवन सिंह पत्नी ज्योति सिंह के गुजारा भत्ता मामले की सुनवाई में कोर्ट नहीं पहुंचे। जिसे लेकर बलिया फैमिली कोर्ट ने जुर्माना लगा दिया है। वहीं, ज्योति ने कहा कि वह मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाएंगी।

भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा वैवाहिक विवाद एक बार फिर चर्चा में है। पत्नी की ओर से दायर भरण-पोषण मामले की सुनवाई में लगातार तीसरी बार अदालत में पवन सिंह नहीं पहुंचे। जिसके बाद कोर्ट ने उनपर जुर्माना लगा दिया है। वहीं, उनकी पत्नी ने कहा कि इस केस को चार साल हो गए हैं और अब सब्र का बांध टूट रहा है। वो इसे सुप्रीम कोर्ट लेकर जाएंगी।

मां की तबीयत खराब इसलिए नहीं पहुंचे पवन सिंह

तीसरी बार कोर्ट में गैर हाजिर होने पर उन पर 3000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, पवन सिंह के वकील के मुताबिक, उनकी मां की तबीयत खराब होने के कारण वह अदालत में उपस्थित नहीं हो सके। इस संबंध में मेडिकल सर्टिफिकेट और मध्यस्थता की मांग से जुड़ा आवेदन भी पेश किया गया। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 12 नवंबर की तारीख तय की है।

ज्योति सिंह बोलीं- अब सब्र की सीमा खत्म हो गई

ज्योति सिंह अपने वकील के साथ अदालत पहुंची थीं। सुनवाई के बाद उन्होंने पवन सिंह पर आरोप लगाया कि वह अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर न्यायिक प्रक्रिया को हल्के में ले रहे हैं। ज्योति ने कहा कि यह मामला चार साल से चल रहा है और अब उनके सब्र की भी एक सीमा है। उन्होंने अपनी तकलीफ जाहिर करते हुए कहा कि उनकी जिंदगी बर्बाद हो गई है। साथ ही, उन्होंने इस मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाने की बात कही। ये आरोप ज्योति सिंह की ओर से लगाए गए हैं; मामले में अंतिम फैसला अदालत को करना है।

इसे भी पढ़ें: 'वो 10 जगह मुंह मार रहा है…' पवन सिंह पर फूटा अक्षरा सिंह का गुस्सा! निकाली जमकर भड़ास

2018 में हुई थी पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी

पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी 6 मार्च 2018 को हुई थी। दोनों के बीच वैवाहिक विवाद लंबे समय से चल रहा है। ज्योति सिंह ने 22 अप्रैल 2022 को फैमिली कोर्ट में भरण-पोषण के लिए याचिका दायर की थी।

पवन सिंह का वर्क प्रोफाइल

पवन सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता और गायक हैं। उन्हें ‘लॉलीपॉप लागेलू’, ‘छलकता हमरो जवनिया’ और ‘कमरिया हिला रही है’ जैसे गानों से खास पहचान मिली। वह ‘प्रतिज्ञा’, ‘सत्या’ और ‘क्रैक फाइटर’ जैसी भोजपुरी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। वह बिहार से भाजपा के विधान परिषद सदस्य (MLC) भी हैं।

और पढ़ें: कौन हैं सोनम मलिक? पवन सिंह के साथ कर चुकी हैं काम, अब ‘राइज एंड फॉल 2’ को लेकर चर्चा में

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Top 10 Horror Movies: ओटीटी पर मौजूद ये 10 हॉरर-कॉमेडी फिल्में, अकेले देखने की हिम्मत है?
'जबरदस्ती गाड़ी में बिठाकर...', एक्ट्रेस ने नवरात्रि इवेंट के आयोजकों पर लगाए सनसनीखेज आरोप!