'लॉलीपॉप' भूल जाइए! 11 साल की उम्र में पवन सिंह ने गाया था ये गाना, आज भी YouTube पर काट रहा गदर

Published : Nov 04, 2026, 04:06 PM IST
Pawan Singh

सार

Pawan Singh First Song: पावर स्टार पवन सिंह का 29 साल पुराना वो गाना आपने सुना है क्या, जो आज भी यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है। इस गाने को महज 11 की उम्र में गाया था।

Pawan Singh Hit Songs: भोजपुरी गानों की बात हो और 'पावर स्टार' पवन सिंह का नाम न आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। जब भी पवन सिंह की आवाज स्पीकर्स पर गूंजती है, तो महफिल में अपने आप रौनक आ जाती है। 'लॉलीपॉप लागेलू' गाकर देश-विदेश में तहलका मचाने वाले पवन सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि रातों-रात स्टार बनने के पीछे कितने सालों की मेहनत और स्ट्रगल छिपा है? बहुत से लोगों को लगता है कि पवन सिंह का पहला गाना 'लॉलीपॉप लागेलू' है। अगर आप भी ऐसा ही मानते हैं, तो आप गलत हैं। पावर स्टार ने 29 साल पहले सिर्फ 11 साल की उम्र एक ऐसा गाना गाया था, जो आज भी यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है और हर किसी की पसंद बना हुआ है।

पवन सिंह कभी सिर्फ 10 रुपए कमाते थे

आज करोड़ों की फीस लेने वाले पवन सिंह का बचपन बहुत ही साधारण था। आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने सिर्फ 9 साल की उम्र में गांव-देहात के छोटे-मोटे कार्यक्रमों में गाना शुरू कर दिया था। उस वक्त उन्हें एक गाना गाने के बदले सिर्फ 10 रुपए मिला करते थे। धीरे-धीरे लोगों को उनकी आवाज पसंद आने लगी और यह रकम 100 रुपए तक पहुंची। ये पवन सिंह की वो मेहनत थी जो आज उनके करोड़ों फैंस के रूप में सामने आ रही है।

11 साल की उम्र में गाया गाना आज भी हिट

बात साल 1997 की है। पवन सिंह की उम्र उस समय केवल 11 साल थी। इसी साल उन्होंने अपना सबसे पहला भोजपुरी गाना रिकॉर्ड किया था, जिसका नाम था, 'ओढ़निया वाली' (Odhaniya Wali)। इस गाने की सबसे मजेदार बात ये है कि इसके वीडियो में 11 साल के पवन सिंह खुद भी नजर आए थे। अगर आप उस 29 साल पुराने वीडियो को आज देखेंगे, तो आज के मस्कुलर 'पावर स्टार' को पहचानना आपके लिए बिल्कुल नामुमकिन सा हो जाएगा। इस गाने को अशोक शिवपुरी ने लिखा था और इसका म्यूजिक अजीत सिंह और खुद पवन ने मिलकर तैयार किया था। इतनी छोटी उम्र में भी उनकी आवाज में जो भारीपन और दम था, उसने लोगों को अपना दीवाना बना दिया। साल 2017 में टी-सीरीज 'हमार भोजपुरी' ने इस वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल पर डाला था।

पवन सिंह की फीस आज कितनी है?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज पवन सिंह एक गाना गाने के लिए 3 से 4 लाख रुपए की भारी-भरकम फीस लेते हैं। वहीं, अगर किसी स्टेज शो में उन्हें बुलाना हो, तो उनकी फीस करीब 15 लाख रुपए होती है। अपने करियर में पवन सिंह ने कई हिट गाने दिए हैं।

यूट्यूब पर पवन सिंह के 5 सबसे हिट गाने

  • 'छलकता हमरो जवनिया' गाने को यूट्यूब पर 76.7 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है।
  • 'रात दिया बुताके' गाना 63 करोड़ से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है।
  • 'लॉलीपॉप लागेलू' गाने को 283 मिलियन यानी करीब 28.3 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं।
  • 'घाघरी' गाने पर करीब 120 मिलियन यानी करीब 12 करोड़ व्यूज हैं।
  • 'सॉरी सॉरी' भी 41 मिलियन यानी करीब 4.1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ranbir Kapoor Ramayana: रणबीर ही नहीं कपूर खानदान के ये 2 दिग्गज भी बन चुके 'भगवान राम'
Rajshri Films: सूरज बड़जात्या की फिल्मों में क्यों खास है पीला रंग? जानें दिलचस्प वजह