पवन सिंह से खेसारी तक: कैमरे से दूर ऐसी गुमनाम जिंदगी जीती हैं इन 4 भोजपुरी सुपरस्टार्स की रियल पत्नियां

Published : Oct 20, 2026, 02:57 PM IST
Pawan Singh Khesari Lal Yadav

सार

Bhojpuri Stars Real Wives: पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से माफी मांगी, तो उनकी पत्नी ने तंज कस दिया। जानें भोजपुरी सुपरस्टार्स की रियल पत्नियों के बारें में, जो कैमरे से दूर रहती हैं।

\Bhojpuri Heroes Real Wives Hidden Life: भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा चल रहा है। हाल ही में दुर्गा पूजा के बड़े इवेंट के दौरान सबके सामने पावर स्टार पवन सिंह ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह से खुलेआम माफी मांग ली। पवन ने भरे मंच से अक्षरा को 'बाबू' और 'बच्चा' कहा और उनके माता-पिता से भी पुरानी बातों के लिए माफी मांगी। ये वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, पवन सिंह की लीगल वाइफ ज्योति सिंह का रिएक्शन भी आ गया। ज्योति ने इंस्टाग्राम पर तंज कसते हुए लिखा- 'वाह रे राजपूताना स्वाभिमान...' और साथ में हंसने वाला इमोजी भी लगा दिया। ज्योति के इस एक कमेंट ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। इस पूरे बवाल के बाद सोशल मीडिया पर भोजपुरी सुपरस्टार्स की रियल लाइफ पत्नियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फिल्मों में भले ही इन हीरोज की जोड़ी काजल राघवानी या आम्रपाली दुबे के साथ हिट हो, लेकिन असल जिंदगी में इनकी पत्नियां लाइमलाइट और ग्लैमर से कोसों दूर रहती हैं। आइए जानते हैं पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, निरहुआ और रवि किशन की 'रियल लाइफ हिरोइनों' के बारे में, जो कैमरे की चकाचौंध से दूर सिंपल जिंदगी जी रही हैं...

पवन सिंह (Pawan Singh): विवादों और दर्द से भरी शादीशुदा जिंदगी

पवन सिंह का करियर जितना हिट रहा है, उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही उलझी हुई रही है। उनकी शादीशुदा जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए हैं। साल 2014 में पवन की पहली शादी नीलम सिंह से हुई थी। लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही मार्च 2015 में नीलम ने मुंबई के फ्लैट में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। कहा जाता है कि पवन अपने काम में इतने बिजी थे कि नीलम को टाइम नहीं दे पाते थे, जिससे वो डिप्रेशन में चली गई थीं। इसके बाद 2018 में पवन ने बलिया की रहने वाली ज्योति सिंह से दूसरी शादी की। शादी के समय ज्योति फैशन डिजाइनिंग कर रही थीं। फिलहाल पवन और ज्योति के बीच कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है और दोनों अलग रहते हैं।

दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' (Nirahua): आम्रपाली नहीं, ये हैं असली पत्नी

अगर आप किसी भी आम भोजपुरी फैन से पूछेंगे कि निरहुआ की पत्नी कौन हैं, तो वो तुरंत 'आम्रपाली दुबे' या 'पाखी हेगड़े' का नाम लेगा। लेकिन ये सच नहीं है। निरहुआ की असली पत्नी का नाम मंशा देवी है। जब निरहुआ फिल्मों में नहीं आए थे और स्ट्रगल कर रहे थे, तभी साल 2000 में घरवालों ने उनकी शादी मंशा से करा दी थी। मंशा देवी कभी किसी फिल्मी पार्टी या इवेंट में नजर नहीं आतीं। वो मुंबई में रहकर अपने दोनों बेटों आदित्य और अमित की परवरिश करती हैं। पर्दे पर भले ही निरहुआ और आम्रपाली का रोमांस हिट हो, लेकिन असल जिंदगी में निरहुआ का घर उनकी पत्नी मंशा ही संभालती हैं।

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav): काजल राघवानी से जोड़ा जाता है नाम

खेसारी लाल का नाम अक्सर एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ जोड़ा जाता है, लेकिन खेसारी की सफलता के पीछे उनकी असल पत्नी चंदा देवी का हाथ है। चंदा से खेसारी की शादी तब हुई थी जब वो स्टार नहीं थे। दोनों दिल्ली में रहा करते थे, जहां खेसारी गुजारे के लिए लिट्टी-चोखा बेचते थे और चंदा हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहती थीं। आज खेसारी मुंबई में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके दो बच्चे हैं ऋषभ और कृति। उनकी बेटी कृति तो अपने पापा के साथ फिल्म 'दुल्हनियां गंगा पार के' में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम भी कर चुकी हैं और इसके लिए उन्हें अवॉर्ड भी मिला था।

रवि किशन (Ravi Kishan): बॉलीवुड से लेकर संसद तक, लेकिन पत्नी सादगी पसंद

भोजपुरी और बॉलीवुड से लेकर संसद तक अपना डंका बजाने वाले रवि किशन की लाइफस्टाइल एकदम राजाओं वाली है, लेकिन उनकी पत्नी प्रीति किशन को दिखावा बिल्कुल पसंद नहीं है। प्रीति कभी भी फिल्मी चकाचौंध में नहीं आतीं। वो मुंबई में रहकर अपने चार बच्चों की देखभाल करती हैं। प्रीति कैमरे के सामने सिर्फ तब नजर आईं, जब रवि किशन गोरखपुर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे। तब उन्होंने घर से बाहर निकलकर अपने पति के लिए महिलाओं के बीच जमकर चुनाव प्रचार किया था। रवि किशन कई बार कह चुके हैं कि प्रीति ही उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं। एक अवॉर्ड सेरेमनी में भी दोनों पति-पत्नी साथ नजर आ चुके हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

दलेर मेहंदी पर आरोप लगाने वालों को मीका सिंह का जवाब, बोले- पहले सच तो जान लीजिए
23 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर होगा महाक्लैश, रिलीज होंगी ये 8 धाकड़ मूवी