
Akshara Singh Bhojpuri Song : भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह बेहतरीन सिंगर भी हैं। वे फिल्मों के अलावा वीडियो सॉन्ग भी रिलीज करती हैं। दर्शकों को उनकी गायिकी औऱ डांस वीडियो खूब पसंद आते हैं। उनके गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। अक्षरा छट, नवरत्रि, होली, दिवाली पर खूब गाने रिलीज करती हैं। लेकिन इस बार अक्षरा का एक सॉन्ग जमकर वायरल हुआ है।
अक्षरा सिंह का गाया सॉन्ग इधर आने का नहीं यू ट्यूब पर फेवरेट लिस्ट में शामिल किया जाता है। Jun 28, 2020 को Akshara Singh के ऑफीशियल यूट्यूब चैनल पर शेयर किए इस भोजपुरी गाने ने खबर लिखे जाने तक 507,433,432 व्यूज हासिल किए हैं। इसमें एक्ट्रेस बॉस लुक में नजर आ रही हैं। वे कभी इनफील्ड मोटर साइकिल तो कभी स्पोर्टस जीप चलाती दिख रही हैं। इसमें उनकी अदाएं तो एकदम कातिलाना हैं।
भोजपुरी सॉन्ग "इधऱ आने का नही" को अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज दी है। इसका गीत - संगीत आशीष वर्मा ने तैयार किया है। एक्ट्रेस इस गाने में एकदम खिलंद़ड़ अंदाज में नजर आ रही हैं। वे चैलेंज करते दिख रही हैं को उन्होंने लड़कों को कोई ऑफर नहीं किया था। वे तो चाहती हैं कि उनके पास कोई फटकने की भी कोशिश ना करें। जिस अंदाज में उन्होंने ये बात की है, दर्शकों को भा गई है।
Song ( गाना ) :- IDHAR AANE KA NAHI ( इधर आने का नहीं )
Singer ( गायक ) :- Akshara Singh ( अक्षरा सिंह )
Lyrics ( गीतकार ) :- Ashish Verma ( आशीष वर्मा )
Music संगीतकार ) :- Ashish Verma ( आशीष वर्मा )
Choreographer ( कोरियोग्राफर ) :- Sonu ( सोनू )
अक्षरा सिंह के इस गाने पर फैंस ने जमकर कॉमेन्ट किए हैं। ज्यादातर लोगों ने कहा कि आप पर ये एटीड्यूड जंचता है। वहीं कुछ लोगों ने कहा- मेडम जी हम आपके फैन है…हमें तो आप अपना परफॉरमेंस देखने बुला ही सकती हैं। वहीं कुछ लोगों ने कहा ये है दमदार ..सॉन्ग हो तो ऐसा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।