
एंटरटेनमेंट डेस्क. फाल्गुन महीने के समय पूरे देश में होली का उमंग देखने को मिलता है। वहीं बिहार में भी लोग होली के रंग मे सराबोर हो जाते हैं। ऐसे में बिहार की होली भाजपुरी गानों के बिना अधूरी लगती है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री ने होली के त्यौहार से पहले ही होली के गाने रिलीज करना शुरू कर दिया है। ऐसे में भोजपुरी के सुपरस्टार सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू भी कहां पीछे रहने वाले हैं। अरविंद अकेला कल्लू के धड़ाधड़ भोजपुरी होली गाना रिलीज हो रहे हैं। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से कल्लू का नया होली गाना 'होली मे मजनुआ जीजा जी से लड़ल' रिलीज किया गया है। रिलीज होने के बाद से ये गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कल्लू संग दिखीं नेहा यादव
फैंस कल्लू के इस गाने को सर्च कर करके लगातार देख रहे हैं। गाने के वीडियो में कल्लू के साथ एक्ट्रेस नीतू यादव को देखा जा सकता है। दोनों की जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही है। बता दें कि कल्लू के होली गीत का उनके फैंस काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं। गाने में नीतू कहती है, 'आइल बाड़े पहिला बेर जीजा ससुरारी...एक बेर धईला खातिर अकवारी...एक जिद्द प ऊ ता आड़ल बा...रंग डलला खातिर युध्य बढ़ल बा...मजनुआ जीजा जी संग लड़ल बा...देखि लाल भईल गाल प बिगड़ल बा...मजनुआ जीजा जी संग लड़ल बा...।'
नेहा का खास परफॉर्मेंस
गाने में नीतू यादव की परफॉर्म एक दम खास है। उन्होंने गाने में अपनी बेहद ही खास अंदाज में दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। गाने की सुंदरत को ध्यान में रखकर लोकेशन का चयन किया गया है। गाने में नीतू और कल्लू की दोनों ने कमाल ही कर दिया है। (गाना देखने के लिए यहां क्लिक करें)
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत सांग 'होली मे मजनुआ जीजा जी से लड़ल' को एक्टर-सिंगर अरविंद अकेला कल्लू ने गाया है। इसको छोटन छाया ने लिखा है, वही इनका संगीत विक्की वॉक्स ने दिया है। इस गाने के निर्देशक रवि पंडित हैं। गाने के कोरियोग्राफ विशाल गुप्ता ने किया है। इसके एडिटर दीपक पंडित, परिकल्पना अरबिंद मिश्रा, सहयोग गुड्डू जी पांडेय, हनुमान जी पांडेय, सुजीत मीडिया आरा, लोकल प्रोडक्शन पंकज सोनी, प्रोडक्शन किरन म्यूजिक एंटरटेनमेंट (आशु बाबा) ने किया हैं।
और पढ़ें…
ख़ुदकुशी की कोशिश कर चुकीं उर्फी जावेद, अपने अब्बा संग रिश्ते को लेकर बोलीं- बहुत पीटते थे
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज, रोते हुए पत्नी आलिया ने सुनाई पूरी आपबीती
अक्षय कुमार को इस बात का लगता है डर, बताया आखिर क्यों हैं वे सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले स्टार
6 PHOTOS: TV की संस्कारी बहू ने कट आउट ड्रेस में दिए सेंसुअल पोज, देखकर लोग बोले- थोड़ी शर्म कर लो
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।