
एंटरटेनमेंट डेस्क : दिल्ली मेट्रो में की क्लिप इस समय बहुत वायरल हो रही है। हाल ही में एक वीडियो क्लिप जमकर शेयर की जा रही है, जिसमें एक महिला भोजपुरी गाने पर ज़ोरदार डांस करती दिख रही है । महिला के इस डांस को बहुत पसंद किया गया है।
avnikarish ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है । महिला खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह के पॉप्युलर भोजपुरी सांग 'साज के सवार के' पर डांस करती दिखाई दी हैं । ये क्लिप अब वायरल हो रही है।
कई यूजर्स मेट्रो में चलते हुए फनी क्लिप बनाते हैं, वहीं इसमें दूसरे पैसेंजर के रिएक्शन को रिकॉर्ड करके वायरल करते हैं। वहीं हाल ही में एक लड़की को एक छोटी सी ब्रा और एक माइक्रो-मिन स्कर्ट पहने एक डिब्बे में यात्रा करते देखा गया था। तब से, इंटरनेट यूजर्स नई क्लिप तलाश रहे हैं। ऐसी कई क्लिप मेट्रो की मिल जाती हैं, जिसमें सीट के लिए आपस में विवाद सहित कई मुद्दों पर नोंकझोंर वाले वीडियो मिल जाते हैं। वहीं इस बार एक महिला भोजपुरी सांग पर ताबड़तोड़ डांस की वजह से वायरल हो गई है।
पोस्ट पर यूजर्स ने किए जमकर कॉमेन्ट
खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह के भोजपुरी गाने 'साज के सवार के' बेहद पॉप्युलर सांग है, इस पर अक्सर शॉर्ट क्लिप बनाई जाती हैं। अवनि के इस वीडियो को अब तक 12 हज़ार से ज्यादा लोगों ने देखा है। इस पर यूजर्स ने जमकर कॉमेन्ट भी किए हैं। ज्यादातर लोगों ने उनके डांस की जमकर तारीफ की है। वहीं कुछ लोगों ने इस पर ऑब्जेक्शन किया है। एक यूजर ने लिखा,कि DMRC ने मेट्रो प्लेटफॉर्म पर किसी भी तरह की फोटो या वीडियोग्राफी पर बैन लगा रखा है, दूसरों ने कॉमेन्ट किया, CISF को ऐसे वीडियो को रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए। हालांकि कुछ लोगों ने महिला की हिम्मत की दाद दी है।
यह पहली बार नहीं है, जब अवनि ने दिल्ली मेट्रो में डांस करते हुए अपनी एक क्लिप शेयर की है। उन्होंने बीते एक डांस क्लिप शेयर की थी। वे आज का अर्जुन फिल्म के सांग गोरी है कलाइयां
पर डांस परफॉर्म करती दिख रही हैं। देखें उस क्लिप का वीडियो...
ये भी पढ़ें-
रवि किशन कर रहे IPL की भोजपुरी में क्रिकेट कमेंट्री, 12 भाषाओं में सुन सकते हैं लाइव कॉमेन्ट्री
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।