भोजपुरी सिनेमा में कई खूबसूरत एक्ट्रेसेस हैं, जो ना केवल अपनी खूबसूरती से लोगों के दिल जीतती हैं, बल्कि अपनी अदाकारी के लिए भी मशहूर हैं। नज़र डालिए उन 6 एक्ट्रेस पर यूपी बिहार से नहीं, पर भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज करती हैं.…
42 साल की मोनालिसा ने 2008 में मिथुन चक्रवर्ती स्टारर 'भोले शंकर' से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। इससे पहले वे बॉलीवुड में 'ब्लैकमेल' और साउथ में 'जैकपॉट' जैसी फ़िल्में कर चुकी थीं। मोनालिसा का जन्म कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ था।
26
2.रानी चटर्जी
35 साल की चटर्जी मुंबई, महाराष्ट्र में पैदा हुई थीं। उनका असली नाम सबीहा शेख है। वे 2003 से भोजपुरी फिल्मों में काम कर रही हैं और उन्हें क्वीन ऑफ़ भोजपुरी सिनेमा कहा जाता है। उनकी पहली फिल्म का टाइटल 'ससुरा बड़ा पईसावाला' है, जिसमें उनके लीड हीरो मनोज तिवारी थे।
2008 से लगातार शुभि शर्मा भोजपुरी फिल्मों में काम कर रही हैं। पवन सिंह, मनोज तिवारी से लेकर रवि किशन और खेसारीलाल यादव समेत लगभग हर बड़े भोजपुरी स्टार के साथ वे काम कर चुकी हैं। वे 'चलनी के चलल दूल्हा', 'भैया के साली ओढ़निया वाली', 'दूल्हे राजा', 'दुल्हन चाही पाकिस्तान से' और 'बॉर्डर' जैसी भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। 33 साल की शुभि का जन्म 27 मार्च 1992 को जयपुर, राजस्थान में हुआ था।
भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार पाखी हेगड़े का जन्म मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। पाखी भोजपुरी के साथ-साथ मराठी और तुलु फिल्मों में भी काम करती हैं। भोजपुरी सिनेमा में उन्हें दो दशक से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। वे वहां 'निरहुआ रिक्शावाला', ''खिलाड़ी नं. 1', 'सात सहेलियां', 'निरहुआ हिंदुस्तानी' और 'विवाह' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मनोज तिवारी, दिनेशलाल यादव से लेकर प्रदीप पांडे चिंटू जैसे कलाकारों के साथ वे स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं।
56
5.गुंजन पंत
भोजपुरी सिनेमा की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार गुंजन पंत का जन्म भोपाल, मध्यप्रदेश में हुआ। हालांकि, उनका परिवार उत्तराखंड से ताल्लुक रखता है। उन्हें भोजपुरी सिनेमा में काम करते 15 साल से ज्यादा का समय हो गया है। वे 'करनी के फल आज ना तो कल', 'नथुनिया पे गोली मारे', 'लक्ष्मण रेखा', 'हमरा के तोहरा प्यार भइल बा' और 'कवन कसूर' जैसी भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
66
6.नम्रता मल्ला
नम्रता मल्ला मुंबई, महाराष्ट्र में पैदा हुईं और उनकी परवरिश नई दिल्ली में हुई। लेकिन उन्होंने पहचान भोजपुरी इंडस्ट्री में बनाई। उन्हें भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड एक्ट्रेसेस में गिना जाता है। वे पवन सिंह-शिल्पा राज के गाने 'लाल घाघरा' और खेसारी लाल यादव-शिल्पी राज के गीत 'दो घूंट' जैसे सॉन्ग्स में फीमेल लीड के तौर पर दिख चुकी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।