Bihar Chunav लड़ रहे खेसारी लाल यादव पर भारी 4 भोजपुरी एक्ट्रेस, जानिए किसकी कितनी संपत्ति?

Published : Nov 05, 2025, 08:30 AM IST

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाने वाले खेसारिलाल यादव चुनावी मैदान में हैं। वे छपरा विधानसभा सीट से बिहार चुनाव लड़ रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि खेसारीलाल यादव नेट वर्थ के मामले में भोजपुरी सिनेमा की 4 एक्ट्रेसेस से भी पीछे हैं। 

PREV
15
कितनी है खेसारीलाल यादव की नेट वर्थ

राष्ट्रीय जनता दल से चुनाव लड़ रहे खेसारीलाल यादव के चुनावी हलफनामे के मुताबिक़, उनके पास लगभग 24 करोड़ रुपए की संपत्ति है। रिपोर्ट्स की मानें तो वे एक फिल्म के लिए लगभग 50-60 लाख रुपए चार्ज करते हैं, जबकि स्टेज शोज के लिए उनकी फीस 10-15 लाख रुपए होती है। म्यूजिक वीडियोज के लिए वे 2-3 लाख रुपए चार्ज करते हैं। अब जानिए उन एक्ट्रेसेस के बारे में, जिनकी संपत्ति खेसारीलाल यादव से ज्यादा है.…

25
अक्षरा सिंह की नेट वर्थ खेसारी लाल यादव से लगभग ढाई गुना ज्यादा

इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक़, अक्षरा सिंह के पास लगभग 50-60 करोड़ रुपए की संपत्ति है। फिल्मों के लिए उनकी फीस 15-20 लाख रुपए होती है। स्टेज शोज के लिए वे 3-7 लाख रुपए लेती हैं और टीवी शोज के लिए वे लगभग 5 लाख रुपए प्रति एपिसोड चार्ज करती हैं।

यह भी पढ़ें : Bihar से हैं बालीवुड के 8 स्टार्स, 3 तो हर रोल में फिट-एक अब दुनिया में नहीं

35
खेसारी लाला यादव से लगभग दोगुनी रानी चटर्जी की संपत्ति

क्वीन ऑफ़ भोजपुरी सिनेमा के नाम से मशहूर रानी चटर्जी की संपत्ति लगभग 43 करोड़ रुपए बताई जाती है। उनकी फीस फिल्मों के लिए 15-25 लाख रुपए प्रति फिल्म होती है। स्टेज शोज से वे 5-10 लाख रुपए प्रति शो कमाती हैं। उनकी कमाई साउथ इंडियन फिल्मों की हिंदी डबिंग से भी होती है।

यह भी पढ़ें : Rani Chatterjee की 7 खूबसूरत तस्वीरें

45
मोनालिसा भी नेट वर्थ के मामले में खेसारी पर भारी

अंतरा बिस्वास उर्फ़ मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। उनके पास तकरीबन 35-40 करोड़ रुपए की संपत्ति बताई जाती है। बताया जाता है कि उनकी सालाना कमाई 8-10 करोड़ रुपए होती है।

55
खेसारी लाल यादव से ज्यादा है पाखी हेगड़े की नेट वर्थ

भोजपुरी सिनेमा की सबसे रईस एक्ट्रेसेस में शामिल पाखी हेगड़े के पास लगभग 30-40 करोड़ रुपए की संपत्ति बताई जाती है। बताया जाता है कि वे हर फिल्म के लिए 2-4 लाख रुपए चार्ज करती हैं।

डिस्क्लेमर :

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories