- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Bihar से हैं बॉलीवुड के 8 स्टार्स, 3 तो हर रोल में फिट-एक अब दुनिया में नहीं
Bihar से हैं बॉलीवुड के 8 स्टार्स, 3 तो हर रोल में फिट-एक अब दुनिया में नहीं
बिहार विधानसभा चुनाव इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। इस मौके पर आपको उन बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बिहार से ताल्लुक रखते हैं और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई। इनमें से ज्यादातर स्टार्स एक्टिव हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा
बॉलीवुड के टॉप मोस्ट एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा पटना, बिहार से हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों में छोटे-छोटे रोल से की थी। उन्हें 1976 में आई फिल्म कालीचरण से पॉपुलैरिटी मिली थी। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी। अब वे स्क्रीन से दूर हैं।
मनोज बाजपेयी
हर किरदार को पूरी शिद्दत से निभाने वाले मनोज बाजपेयी बेलवा, बिहार से हैं। उन्होंने 1994 में आई फिल्म द्रोहकाल में एक मिनट का किरदार निभाकर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। फिर उन्होंने कई हिट फिल्में दी। उन्हें 4 बार नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है।
ये भी पढ़ें... सलमान खान की Battle Of Galwan पर आया सबसे बड़ा अपडेट, रिलीज डेट से उठा पर्दा
पंकज त्रिपाठी
पंकज त्रिपाठी बेलसंड, बिहार से है। पंकज एक ऐसे एक्टर है, जो हर रोल में फिट बैठते हैं। उन्होंने 2004 में आई फिल्म रन में छोटा सा रोल प्ले कर अपना अभिनय सफर शुरू किया था। इसके बाद वे कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहे।
संजय मिश्रा
संजय मिश्रा दरभंगा बिहार से हैं। संजय भी ऐसे कलाकार है, जो हर रोल को आसानी से प्ले कर लेते हैं। वे 1995 में आई फिल्म ओह डार्लिंग ये है इंडिया में नजर आए थे। उन्होंने अपने करियर में कई बड़े स्टार्स के साथ कई हिट फिल्में दी हैं।
विनय पाठक
विनय पाठक बिहिया, बिहार से हैं। विनय ने अपने फिल्मी करियर में कई तरह के किरदार बहुत ही सरलता और ईमानदारी से निभाए। 1996 में आई फिल्म फायर से उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इससे पहले वे कई टीवी सीरियलों में काम कर चुके थे।
अखिलेंद्र मिश्रा
अखिलेंद्र मिश्रा सिवान बिहार से हैं। अखिलेंद्र ने टीवी सीरियलों के साथ कई फिल्मों में कैरेक्टर रोल प्ले किए हैं। वे ज्यादातर निगेटिव किरदारों में ही नजर आए। उनकी आवाज काफी डिफरेंट है, जिसकी वजह से वे फैन्स में काफी पॉपुलर हैं। उनकी पहली फिल्म 1992 में आई धारावी थी।
शेखर सुमन
शेखर सुमन पटना, बिहार से हैं। शेखर कॉमेडियन के साथ एक बेहतरीन एक्टर भी हैं। 1984 में आई फिल्म उत्सव से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने टीवी के कई पॉपुलर सीरियलों में काम किया है और कुछ शोज होस्ट भी किए हैं।
सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत पटना बिहार से थे। उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी से की थी और फिर वे बॉलीवुड आए थे। वे कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। अब वे इस दुनिया में नहीं है।
ये भी पढ़ें... थामा के लिए खतरा बनी एक दीवाने की दीवानियत, टशन के साथ की 100Cr क्लब में एंट्री
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।