इस समय बिहार विधानसभा चुनाव की वजह से पवन सिंह और खेसारी लाल यादव सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। इस मौके पर आपको भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की 10 सबसे कमाऊ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए, जानते हैं इस लिस्ट में दोनों की कितनी फिल्में हैं…
2010 में आई फिल्म सात सहेलियां में दिनेश लाल यादव के साथ पाखी हेगड़े, रानी चटर्जी और मोनालिसा सहित 7 हीरोइनें थीं। डायरेक्टर राजकुमार आर पांडे इस फिल्म 9 करोड़ का कलेक्शन किया था।
210
फिल्म देवरा बड़ा सतावेला
डायरेक्टर राजकुमार आर पांडे की 2010 में फिल्म देवरा बड़ा सतावेला में पवन सिंह, रवि किशन, प्रदीप पांडेय और मोनालिसा लीड रोल में थे। फिल्म 10 करोड़ का बिजनेस किया था।
2005 में आई फिल्म पंडित जी बताइना बियाह कब होई में रवि किशन और नगमा की जोड़ी थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ का कारोबार किया था।
410
फिल्म मेहंदी लगा के रखना
2017 में आई खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की फिल्म मेहंदी लगा के रखना काफी पसंद की गई। डायरेक्टर रजनीश मिश्रा की इस फिल्म ने 14 करोड़ का बिजनेस किया था।
510
फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी
दिनेश लाल यादव की फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी 2014 में आई थी। फिल्म में उनके साथ आम्रपाली दुबे लीड रोल में थी। सतीश जैन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म 14 करोड़ का बिजनेस किया था।
610
फिल्म क्रेक फाइटर
पवन सिंह, संचिता बनर्जी, निधि झा और चांदनी सिंह की फिल्म क्रैक फाइटर 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म के डायरेक्टर सुजीत कुमार सिंह थे। फिल्म 17 करोड़ का बिजनेस किया था।
710
फिल्म बॉर्डर
2018 में आई फिल्म बॉर्डर में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे लीड रोल में थे। संतोष मिश्रा के डायरेक्शन में बनी इस मूवी ने 19 करोड़ की कमाई की थी।
810
फिल्म प्रतिज्ञा
2008 में आई फिल्म प्रतिज्ञा में दिनेश लाल यादव और पवन सिंह पहली बार साथ नजर आए थे। सुशील कुमार उपाध्याय के डायरेक्शन में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 22 करोड़ का बिजनेस किया था।
910
फिल्म गंगा
2006 में आई अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, नगमा, मनोज तिवारी, रवि किशन और गुलशन ग्रोवर की फिल्म गंगा सुपर-डुपर हिट रही। डायरेक्टर अभिषेक चंदा की इस फिल्म ने 35 करोड़ का बिजनेस किया था।
1010
ससुरा बड़ा पैसा वाला
डायरेक्टर अजय सिन्हा की फिल्म ससुरा बड़ा पैसा वाला में मनोज तिवारी और रानी चटर्जी लीड रोल में थे। ये भोजपुरी की सबसे कमाऊ फिल्म थी। इसने 36 करोड़ का कारोबार किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।