भोजपुरी की पहली सबसे बड़ी वेब सीरीज 'जान लेगी सोनम', जानें कब-कहां होगी रिलीज

Published : Dec 24, 2025, 04:05 PM IST
bhojpuri first biggest web series jaan legi sonam update

सार

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से आए दिन नई जानकारियां सामने आती रहती है। लोगों में भी अब भोजपुरी फिल्मों के लेकर क्रेज देखा रहा है। इसी बीच एक नई खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि भोजपुरी सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी वेब सीरीज रिलीज हो रही है। 

भोजपुरी मनोरंजन जगत के लिए 25 दिसंबर ऐतिहासिक दिन बनने वाला है। बता दें कि इस दिन भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में पहली बार दर्शकों को सबसे बड़ी वेब सीरीज जान लेगी सोनम देखने मिलेगी। ये सीरीज कब और कहां देखी जा सकती है, जिसकी डिटेल जानकारी भी सामने आ गई है। इस खबर से फैन्स काफी उत्साहित हो गए हैं और इसे देखने का इंतजार नहीं कर पा रहे है। बता दें कि हाल ही इस सीरीज का ट्रेलर भी सामने आया है, जो काफी जोरदार है। ट्रेलर पर भी दनादन कमेंट् कर रहे हैं।

कब-कहां देखने मिलेगी भोजपुरी वेब सीरीज जान लेगी सोनम

खबरों की मानें तो भोजपुरी सिनेमा की सबसे बड़ी वेब सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म स्टेज ओरिजनल पर देखा जा सकेगा। ये सीरीज हर गुरुवार और शुक्रवार को स्ट्रीम की जाएगी। ये एक रोमांटिक वेब सीरीज है। ये सीरीज बेलगाम मोहब्बत, जुनून और रिश्तों की सीमाओं को तोड़ती कहानी को बयां करेगी। इससे भोजपुरी वेब कंटेंट को एक नया मुकाम हासिल होगा। इस सीरीज को देखने के लिए हर कोई बेताब है। ये 25 दिसंबर से स्ट्रीम की जाएगी। इस वेब सीरीज को चंदन सिंह ने क्रिएट और प्रोड्यूस किया है। उन्होंने दावा किया कि ये प्रोजेक्ट भोजपुरी कंटेंट के इतिहास में एक नया अध्याय लिखेगा। उन्होंने कहा कि ये पहली बार है जब भोजपुरी दर्शकों को इतने बड़े पैमाने पर मजबूत कहानी और दमदार किरदारों के साथ एक वेब सीरीज देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें... शर्ट और मिनी स्कर्ट में Monalisa की 'शरारत' फैंस बोले- Dhurandhar

 

क्या है जान लेगी सोनम वेब सीरीज की कहानी

स्टेज ओरिजनल ओटीटी पर प्रसारित होने वाली वेब सीरीज जान लेगी सोनम एक ऐसी प्रेम कहानी है, जो प्यार की गहराई और उसके खतरनाक मोड़ को बेहद अलग अंदाज में पेश करती है। ये कहानी है सोनम की, जो सत्या से बेइंतहा मोहब्बत करती है। उसका प्यार इतना जुनूनी है कि वो अपने प्यार के लिए जान देने से भी पीछे नहीं हटती और जरूरत पड़ने पर जान लेने से भी। ये बेपनाह मोहब्बत की अनकही दास्तान है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखेगी। कहानी में दिखाया जाएगा कि सोनम एक अमीर और रूढ़िवादी परिवार की लड़की है, जिसे एक सीधे सादे और केयरिंग सत्या से प्यार हो जाता है। सत्या, सोनम की हर छोटी-बड़ी भावनाओं का ख्याल रखता है, जिससे सोनम का प्यार धीरे-धीरे जुनून में बदल जाता है। लेकिन उसके बाद जो होता है, वो और भी रोमांचकारी है। बता दें कि इसके चीफ कंटेंट ऑफिसर परवीन सिंघल, कंटेंट हेड निधि मिश्रा, कंटेंट मैनेजर्स धर्मेंद्र सिंह और अमर दुबे हैं। लीड रोल में संयुक्ता रॉय, गोलू तिवारी, संजय पांडे, मोनी रॉय, गौरव पंडित, प्रेरणा शुष्मा, विवेक सिंह राजपूत, राहुल आदित्य, विद्या सिंह, शालिनी कश्यप, नेहा तिवारी और गोपाल चौहान हैं।

ये भी पढ़ें... टूटे हाथ परेश रावल से मिली Akshara Singh, फिर कही ये बात

 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Monalisa को क्या पुकारते थे बाबा, फेवरेट शराब सहित शेयर की Pics
मोनालिसा की Valentine's Day की तैयारी शुरु! फैंस से बोली- Red Alert