डरा-डरा कर हंसाने को तैयार काजल राघवानी की नई फिल्म 'भूल भुलैया', रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर

Published : Sep 03, 2023, 09:17 PM IST
 Bhool Bhulaiya Bhojpuri Movie

सार

अजय कुमार झा के निर्देशन में बनी 'भूल भुलैया' बॉलीवुड की इसी नाम से आई फिल्म की तरह हॉरर कॉमेडी जॉनर की फिल्म है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को पसंद आ रहा है। फिल्म में काजल राघवानी, गौरव झा और रितु सिंह की अहम भूमिका है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. मैडज़ मूवीज़ एंड वर्ल्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शनस प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म 'भूलभुलैया' का ट्रेलर 3 सितम्बर को रिलीज कर दिया गया है, जिसमें गौरव झा, काजल राघवानी और रितु सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का ट्रेलर Enter10 रंगीला के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। यह फिल्म हॉरर कॉमेडी जोनर की है। इसके निर्माता प्रदीप सिंह, समीर आफताब, प्रतीक सिंह और निर्देशक अजय कुमार झा हैं। साढ़े 3 मिनट के इस ट्रेलर में कई ऐसे मोड़ आते हैं, जो फिल्म की ओर उत्सुकता पैदा करते हैं। फिल्म के गाने भी शानदार हैं। इस फिल्म में एक लंबे समय बाद काजल राघवानी और रितु सिंह साथ स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं।

मानवीय रिश्ते और दैविक शक्तियों की 'भूलभुलैया'

फिल्म 'भूलभुलैया' की कहानी मानवीय रिश्ते और दैविक शक्तियों की 'भूलभुलैया' में उलझी हुई लगती है। फिल्म का ट्रेलर कम से कम इस बात की ओर इशारा करता है। फिल्म का ट्रेलर 3:30 मिनट का है और इसकी शुरुआत होती है गौरव झा के सैड सेड से, जिसमें वे काजल राघवानी के वियोग में दिखाए गए हैं। काजल फिल्म में उनके बचपन का प्यार होती है, लेकिन वो भगवान को प्यारी हो जाती है। घर वाले उनकी शादी रितु सिंह से कर देते हैं। लेकिन रितु सिंह पर दैविक शक्तियों का प्रभाव होता है। इससे घर में अनहोनी शुरू हो जाती है। ये समझते गौरव के परिवार वालों को देर नहीं लगती और वे इसका निदान खोजने लगते हैं। फिर जो होता है, वह बेहद रोमांचक लगता है और इसके लिए फिल्म का इंतजार करना होगा।

दर्शकों के लिए बेजोड़ मनोरंजन देगी 'भूलभुलैया'

फिल्म को लेकर निर्माता प्रदीप सिंह ने कहा, "भूलभुलैया भोजपुरी के दर्शकों के लिए बेजोड़ मनोरंजन प्रस्तुत करेगी। हमने शानदार फिल्म बनाई है। अब दर्शकों के दरबार में इस फिल्म को जल्द ही रिलीज किया जाएगा।" उन्होंने बताया कि फिल्म 'भूलभुलैया' में गौरव झा, काजल राघवानी, रितु सिंह के अनीता रावत, संजय पांडेय, प्रेम दुबे, रिंकू भारती, विनोद मिश्रा, ब्रिजेश त्रिपाठी, ललित उपाध्याय मुख्य भूमिका में हैं। कहानी, पटकथा और संवाद: सभा वर्मा का है। संगीतकार मधुकर आनंद और गीतकार प्यारे लाल यादव, फणींदर राव, संदीप साजन और धरम हिंदुस्तानी हैं। छायांकन डी.के. शर्मा, संकलन गुर्जंट सिंह, सह-संकलन दिनेश प्रजापति और नृत्य रिक्की गुप्ता का है। कला रणधीर दास, वेशभूषा विद्या-विष्णु, पार्श्व संगीत असलम सुरती और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

और पढ़ें…

50 साल के राम कपूर का ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन, पहली नजर में पहचानना मुश्किल

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

मोनालिसा की Valentine's Day की तैयारी शुरु! फैंस से बोली- Red Alert
JAN 2026 में ‘सलवरवा लाल’ ही नहीं, पवन सिंह के इन 5 गानों की मची धूम