
मुंबई। लोकल ट्रेन में कुछ दिनों पहले एक 19 साल की लड़की से हुई छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए जाने वाले शख्स का नाम दीपक पुजारी है और वो अश्लील भोजपुरी गाने बनाता था। दीपक पुजारी के यूट्यूब पर कई भोजपुरी वीडियो हैं, जिनमें ज्यादातर अश्लील हैं।
26 मार्च को हुई थी छेड़छाड़ :
रेलवे पुलिस के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर अनिल कदम के मुताबिक, मुंबई की रहने वाले 19 साल की लड़की जब 26 मार्च को परीक्षा देने जा रही थी तो उसके साथ बोरीवली स्टेशन के पास आरोपी दीपक पुजारी ने छेड़छाड़ की थी। बाद में लड़की ने इसकी शिकायत बोरीवली रेलवे स्टेशन में की थी। लड़की के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस ने खोजबीन की और कथित भोजपुरी सिंगर दीपक पुजारी को धर दबोचा।
विरार इलाके से पकड़ाया :
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी सर्विलांस के आधार पर मिले सुरागों की वजह से दीपक पुजारी तक पहुंची। बाद में उसे मुंबई के पास विरार इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। दीपक पुजारी से जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सबकुछ उगल दिया। दीपक ने बताया कि लड़की से छेड़छाड़ करने के बाद वो विरार में उतर गया था। उसे यकीन था कि पुलिस उसका कुछ नहीं कर पाएगी, लेकिन 29 मार्च को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कहा जा रहा है कि दीपक पुजारी ने कई भोजपुरी एलबम्स में गाने गाए हैं।
पता पूछने के बहाने शुरू की बात :
बोरीवली पुलिस के सीनियर अफसर अनिल कदम के मुताबिक, भोजपुरी सिंगर दीपक पुजारी ने बोरीवली रेलवे स्टेशन पर खड़ी कॉलेज स्टूडेंट से पता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की थी। बाद में धीरे-धीरे वो उसके साथ बदतमीजी करने लगा। बाद में लड़की ने पुलिस को इसकी खबर दी। पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर आरोपी दीपक पुजारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत केस रजिस्टर्ड किया था।
ये भी देखें :
PHOTOS: रिवीलिंग ड्रेस में दिखी नई नवेली दुल्हन दलजीत कौर, पति संग रोमांटिक हुई एक्ट्रेस
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।