तो क्या आकांक्षा दुबे का हुआ है मर्डर ! मेरी बेटी खुदकुशी कर ही नहीं सकती, मां ने बॉय फ्रेंड समर सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

Published : Mar 27, 2023, 02:35 PM IST
Akanksha Dubey Bhojpuri Actress

सार

एक्ट्रेस  आकांक्षा दुबे  की मां अपनी बेटी के निधन से बेहद दुखी हैं। मधु दुबे ने  वाराणसी के सारनाथ थाने में समर सिंह और उनके भाई के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क, ‍‍Case filed against Akanksha Dubey boyfriend Samar Singh : एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के सुसाइड के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में कोहराम मचा हुआ है। टेलेंटिड एक्ट्रेस की मौत से लोगों में बहुत नाराजगी है। इस बीच दिवंगत एक्ट्रेस की मां मधु दुबे ने सिंगर समर सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।

समर सिंह समेत दो के खिलाफ मामला दर्ज

एक्ट्रेस की मां अपनी बेटी के निधन से बेहद दुखी हैं। वे अपनी बेटी को मासूम बताते हुए सिंगर समर सिंह के खिलाफ मुखर हैं। मधु दुबे ने काशी के सारनाथ थाने में समर सिंह और उनके भाई के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। दिवंगत आकांक्षा दुबे की मां की शिकायत पर बनारस पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने समर सिंह समेत दो लोगों के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

बॉय फ्रेंड की वजह से थी परेशान

आकांक्षा दुबे ने रविवार को वाराणसी की एक होटल में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली थी । इसके बाद जब पड़ताल की गई तो पता चला कि वे अपने रिलेशनशिप की वजह से डिप्रेशन में थी । उन्होंने सुसाइड के पहले इंस्टा पर कुछ देर के लिए लाइव आईं थीं।

मेरी बेटी खुदकुशी नहीं कर सकती- मां ने लगाए गंभीर आरोप

आकांक्षा दुबे ने वाराणसी में आत्महत्या की है, वहीं उनकी फैमिली मुंबई में रहती है। बेटी के बाद मधु दुबे मुंबई से वाराणसी पहुंची थीं। उन्होंने संबंधित थाने पहुंचकर समर सिंह के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। निष्पक्ष जांच का भरोसा पीड़ित परिवार को दिया है। एक्ट्रेस की मां का कहना है आकांक्षा बेहद साहसी लड़की है, वह खुदकुशी कर ही नहीं सकती थी । मधु ने बताया कि कुछ समय पहले ही उसकी बेटी से बात हुई थी, वही किसी पार्टी अटेंड करने जाने के लिए कह रही थी। अचानक से सुसाइड करने का बात उन्हें हजम नहीं हो रही है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Raja Humra se: खेसारी लाल के साथ आकांक्षा पुरी की शरारत, Pics वायरल
Bhojpuri इंडस्ट्री में कैसे जुबली स्टार बने Nirahua, फिल्में ही नहीं राजनीति में भी हिट