एंटरटेनमेंट डेस्क. आज ही अपनी 3 फिल्म 'जोकर', 'कभी अलविदा ना कहना', और 'चाची नंबर 1' की. शूटिंग पूरी कर भोजपुरी के यूनिक स्टार यश कुमार ने अपनी 3- 3 फिल्मों का भव्य मुहूर्त किया।इनमें दो यश कुमार की सुपरहिट फिल्मों नागराज और लाडो का सीक्वल हैं।
यश कुमार एंटरटेनमेंट से भोजपुरी फिल्म 'नागराज 2', 'लाडो 2' और 'हाथी मेरे साथी' का मुहूर्त आज फिल्मों जुड़े लोगों की मौजूदगी में पूरा हो गया है। इन फिल्मों का निर्देशन सुजीत वर्मा और संजय श्रीवास्तव करेंगे।
26
यश कुमार ने बताया कि फिल्म 'नागराज 2', 'लाडो 2' और 'हाथी मेरे साथी' बेहतरीन होने वाली है, जो लोगों को क्वालिटी एंटरटेनमेंट देने वाली हैं।
36
यश ने बताया कि फिल्म 'नागराज 2', 'लाडो 2' और 'हाथी मेरे साथी' की निर्माता निधि मिश्रा हैं और इन फिल्मों की शूटिंग जल्द ही नेपाल, हैदराबाद और गुजरात की खूबसूरत लोकेशंस में होगी। यश कुमार ने कहा कि फिल्म 'नागराज 2' और 'लाडो 2' का पहला भाग दर्शकों को खूब पसंद आया था। अब हम इसके आगे की कहानी लेकर आ रहे हैं। उम्मीद है कि सभी को हमारी यह फिल्म भी पसंद आएगी।
46
यश ने आगे कहा कि फिल्म 'हाथी मेरे साथी' एक नए कॉन्सेप्ट पर बेस्ड फिल्म होगी। इस फिल्म की कहानी के जरिए समाज को हम हाथियों के प्रति जागरूक का संदेश देने वाले हैं। बस हमें हमारे दर्शकों का स्नेह और आशीष मिलता रहे। हम भोजपुरी में एक से बढ़कर एक कथानक वाली फिल्में लेकर आते रहेंगे।
56
निर्माता निधि मिश्रा ने कहा कि फिल्म 'नागराज 2', 'लाडो 2' और 'हाथी मेरे साथी' हमारा पायलट प्रोजेक्ट है, जिसका निर्माण हम बिग स्केल पर कर रहे हैं। तीनों फिल्मों में यश कुमार मुख्य भूमिका में होंगे और इन फिल्मों की शूटिंग भी जल्द शुरू हो रही है। हमारी कोशिश होगी कि फिल्म को इसी साल सिनेमाघरों में लेकर आएं।
66
निधि मिश्रा ने आगे कहा कि हमारी ये तीनों फिल्में अद्भुत होने वाली है। निधि ने कहा कि हमारी फिल्में भोजपुरी की सबसे साफ सुथरी और मनोरंजक कंटेंट वाली फ़िल्में हैं, जिसे कोई भी अपने परिवार के साथ आसानी से सिनेमाघरों में जाकर देख पाएंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।