रिपोर्ट्स के मुताबिक़, हनी सिंह और टीना थडानी ने ब्रेकअप से पहले करीब एक साल तक डेट किया है। दूसरी ओर इस ब्रेकअप स्टोरी से पहले हनी सिंह का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा से जुड़ चुका है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) का उनकी गर्लफ्रेंड टीना थडानी (Tina Thadani) से ब्रेकअप हो गया है। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो लगभग एक साल तक डेट करने के बाद यो यो हनी सिंह और मॉडल टीना थडानी के रास्ते अलग हो गए हैं। टीना थडानी के साथ हनी सिंह के ब्रेकअप की खबर ऐसे वक्त पर आई है, जब उनका नाम एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrat Bharucha) के साथ जोड़ा जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हनी-टीना ने एक-दूसरे को किया अनफॉलो

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, हनी सिंह और टीना थडानी ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने एक-दूसरे के साथ वाली पोस्ट तक डिलीट कर दी है। ख़बरों में यह भी लिखा है कि हनी सिंह और टीना थडानी दोनों ही अपनी लाइफ में अलग-अलग चीजें चाहते हैं। रिपोर्ट में इंडस्ट्री के इनसाइडर्स के हवाले से लिखा है कि टीना और हनी सिंह का ब्रेकअप इसी महीने की शुरुआत में हुआ है। दोनों लगभग एक साल तक एक-दूसरे के साथ रहे।

ब्रेकअप को मैच्योरिटी से डील कर रहे हनी-टीना

रिपोर्ट में यह भी लिखा है कि हनी और टीना बहुत ही मैचोरिटी के साथ ब्रेकअप को डील कर रहे हैं। उन्हें इससे से रिकवर होने में कुछ समय लगेगा। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से आगे लिखा है, "टीना का दिल टूट गया है और फिलहाल वे अपने काम पर फोकस करने की कोशिश कर रही हैं। दूसरी ओर हनी सिंह ब्रेकअप के बारे में बात करने से बिल्कुल भी नहीं शर्माते हैं। वे जल्दी ही इस बारे में लोगों को बताएंगे।" हालांकि, ना तो टीना थडानी ने अभी तक इस बारे में कुछ कहा है और ना ही हनी सिंह का कोई रिएक्शन सामने आया है।

हाल ही में नुसरत से जुड़ा हनी सिंह का नाम

हाल ही में मुंबई में हुए एक इवेंट के दौरान नुसरत भरूचा का हाथ थामे नजर आए थे। उनका वीडियो जमकर वायरल हुआ था। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि हनी सिंह और नुसरत भरूचा डेट कर रहे हैं। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। बता दें कि हनी सिंह का पिछले साल ही पत्नी शालिनी से तलाक हुआ है, जिनके साथ उनका रिश्ता लगभग 11 साल चला था।

और पढ़ें…

राघव चड्ढा संग अफेयर की ख़बरों पर परिणीति चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी? जानिए आखिर क्या कह गईं

पहली शादी के वक्त नाबालिग थीं माही गिल, डायरेक्टर ने की थी अश्लील मांग

57 साल के सलमान खान का चेहरा टेढ़ा? लोग बोले- कहीं इस बीमारी की चपेट में तो नहीं आए भाईजान?

बिना शादी प्रेग्नेंट हुईं ये 14 एक्ट्रेस, 5 तो मां भी ऐसे ही बन गईं