Bihar Election 2025 इन दोनों सबसे बड़ा ट्रेंडिंग टॉपिक है। सभी पार्टियां दमख़म दिखा रही हैं और कई नए प्रत्याशियों पर दांव लगा रही हैं। चुनाव लड़ने वालों में भोजपुरी की आइटम क्वीन सीमा सिंह भी शामिल हैं। जानिए उनके बारे में सबकुछ…
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सीमा सिंह को चिराग पासवान ने अपनी पार्टी लोक जनशक्ति से टिकट दिया है। वे सारण जिले की मढ़ौरा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाई गई हैं। उनका चुनावी मैदान में आना चर्चा का विषय बना हुआ है। उनकी पॉपुलैरिटी भी अच्छी है। ऐसे में देखना यह है कि चिराग पासवान का सीमा सिंह पर दांव लगाना फायदेमंद होता है या फिर उनकी पॉपुलैरिटी सिर्फ सिनेमा तक सिमटकर रह जाती है।
26
कौन हैं मढ़ौरा विधानसभा प्रत्याशी सीमा सिंह?
सीमा सिंह भोजपुरी सिनेमा जगत की सनसनी हैं। 35 साल की सीमा कुमारी सिंह एक्ट्रेस, डांसर, मॉडल और टीवी होस्ट हैं। भोजपुरी सिनेमा की सबसे पॉपुलर आइटम डांसर के तौर पर उनकी पहचान होती है। लोग उन्हें डांसिंग क्वीन और आइटम क्वीन जैसे नामों से पुकारते हैं।
अपने शानदार डांसिंग मूव्स की वजह से सीमा सिंह की तुलना बॉलीवुड की दिग्गज डांसर और एक्ट्रेस हेलन से होती है। उन्हें भोजपुरी सिनेमा की हेलन कहा जाता है। उन्हें कई अवॉर्ड्स मिल चुके हैं, जिनमें भोजपुरी सिनेमा अवॉर्ड भी शामिल है।
46
सीमा सिंह ने किन भोजपुरी फिल्मों में किया काम?
सीमा सिंह ने 2008 में दिनेश लाल यादव निरहुआ स्टारर भोजपुरी फिल्म 'कहां जइबा राजा नजरिया लड़ै के' से बतौर आइटम डांसर फिल्मों में कदम रखा था। बाद में उन्होंने 'छोड़ब ना संग तोहार', 'हम दो अनजाने', 'हीरो', 'हिम्मतवाला', 'दिलेर', 'प्रेम दीवानी', 'राजा बाबू', 'विजयपथ', 'हम हैं लुटेरे' और 'ड्रीम जिंदगी' जैसी फिल्मों में बतौर डांसर अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीता है।
56
यूपी में पैदा हुईं सीमा सिंह, बिहार में की शादी
रिपोर्ट्स की मानें तो सीमा सिंह का जन्म 11 जून 1990 को प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होंने बिहार के शेखपुरा जिले के अंतर्गत आने वाले बरबीघा के रहने वाली बिजनेसमैन सौरव कुमार से शादी की। उनका एक बेटा है, जिसका जन्म 13 मार्च 2019 को हुआ है। कपल ने अपने बेटे का नाम शिवाय रखा है।
66
2023 में सीमा सिंह ने लोक जनशक्ति पार्टी जॉइन की
सीमा सिंह और उनके पति सौरव कुमार ने 4 अप्रैल 2023 को लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) जॉइन की। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी मौजूद थे। LJP (R) जॉइन करने के बाद सीमा सिंह ने कहा था कि वे पार्टी की थीम 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट' से प्रभावित हुई थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।