MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bhojpuri
  • Khesari Lal Yadav की पत्नी चंदा यादव की 8 PHOTO, जो बिहार चुनाव लड़ते-लड़ते रह गईं

Khesari Lal Yadav की पत्नी चंदा यादव की 8 PHOTO, जो बिहार चुनाव लड़ते-लड़ते रह गईं

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव की पत्नी चंदा यादव बिहार चुनाव लड़ने को तैयार हो गई थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो राष्ट्रीय जनता दल ने उन्हें छपरा विधानसभा सीट से टिकट दिया था। जानिए चंदा यादव के बारे में सबकुछ और देखें उनकी 8 तस्वीरें.…

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
| Updated : Oct 18 2025, 07:55 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
बीजेपी की छोटी कुमारी से टकराने वाली थीं चंदा यादव
Image Credit : Chanda Yadav Instagram

बीजेपी की छोटी कुमारी से टकराने वाली थीं चंदा यादव

दावा किया जा जा रहा था कि चंदा यादव छपरा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी छोटी कुमारी को टक्कर देती नज़र आएंगी। हालांकि, वे नामांकन नहीं भर पाईं। अब इस सीट से उनके पति खेसारी लाल यादव ने नामांकन भरा है।

28
छपरा विधानसभा सीट पर दिलचस्प होगा मुकाबला
Image Credit : Chanda Yadav Instagram

छपरा विधानसभा सीट पर दिलचस्प होगा मुकाबला

छपरा वह विधानसभा सीट है, जहां से बीजेपी लगातार 10 साल से जीत दर्ज करती आ रही है। ऐसे में खेसारी लाल यादव के यहां से नामांकन भरने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

38
खेसारीलाल यादव कड़ी टक्कर को तैयार!
Image Credit : Chanda Yadav Instagram

खेसारीलाल यादव कड़ी टक्कर को तैयार!

यह तो वक्त ही बताएगा कि किसके सिर जीत का सेहरा सजता है और किसे हार का सामना करना पड़ता है। लेकिन भोजपुरी स्टार होने की वजह से खेसारी यहां बीजेपी को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

48
पत्नी को चुनाव लड़ने मना रहे थे खेसारीलाल यादव
Image Credit : Chanda Yadav Instagram

पत्नी को चुनाव लड़ने मना रहे थे खेसारीलाल यादव

एक दिन पहले ही खेसारीलाल यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि वे चार दिन से पत्नी को बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर चंदा चुनाव के लिए राजी हो जाती हैं तो वे आरजेडी और तेजस्वी यादव का प्रचार करते नज़र आएंगे। पत्नी मानीं तो सही, लेकिन चुनाव नहीं लड़ सकीं। 

यह भी पढ़ें : Bihar Politics: बिहार में क्यों नहीं हिट होते भोजपुरी स्टार? जानिए राजनीति में कौन चमका और कौन गिरा!

58
बिहार विधानसभा चुनाव में सलेब्स का दबदबा
Image Credit : Chanda Yadav Instagram

बिहार विधानसभा चुनाव में सलेब्स का दबदबा

बिहार विधानसभा में सेलेब्रिटीज और उनके करीबियों पर राजनीतिक पार्टियां खूब दांव खेल रही हैं। बीजेपी ने अलीनगर से लोकगायिका मैथिली ठाकुर को टिकट दिया। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे को करगहर विधानसभा सीट से मैदान में उतारा और अब RJD ने खेसारीलाल यादव को  छपरा से प्रत्याशी बनाया है।

68
खेसारीलाल यादव से 2006 में की चंदा यादव ने शादी
Image Credit : Chanda Yadav Instagram

खेसारीलाल यादव से 2006 में की चंदा यादव ने शादी

बात चंदा यादव की करें तो उन्होंने 2006 में खेसारी लाल यादव से शादी की। कपल के दो बच्चे हैं। बॉलीवुड स्टार्स की पत्नियों से उलट चंदा यादव एक सिम्पल जिंदगी जीना पसंद करती हैं। अपनी देसी लाइफस्टाइल की वजह से वे भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों और खेसारीलाल यादव के चाहने वालों के बीच चर्चित रहती हैं।

78
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं चंदा यादव
Image Credit : Chanda Yadav Instagram

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं चंदा यादव

चंदा यादव सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 2.73 लाख फॉलोअर्स हैं। जबकि वे खुद सिर्फ 5 लोगों को फॉलो करती हैं, जिनमें एक खेसारी लाल यादव हैं।

88
पति खेसारीलाल संग खूब तस्वीरें शेयर करती हैं चंदा यादव
Image Credit : Chanda Yadav Instagram

पति खेसारीलाल संग खूब तस्वीरें शेयर करती हैं चंदा यादव

चंदा यादव इंस्टाग्राम पर अक्सर पति खेसारीलाल यादव और अपने बच्चों के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा विभिन्न पर्व त्यौहारों से भी उनकी तस्वीरें यहां देखने को मिलती हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
खेसारी लाल यादव
भोजपुरी सिनेमा
भोजपुरी समाचार
बिहार चुनाव २०२५

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
बनारसी साड़ी में Monalisa का ट्रेडीशनल लुक, विक्रांत संग हुई रोमांटिक
Recommended image2
Raja Humra se: खेसारी लाल के साथ आकांक्षा पुरी की शरारत, Pics वायरल
Recommended image3
Bhojpuri इंडस्ट्री में कैसे जुबली स्टार बने Nirahua, फिल्में ही नहीं राजनीति में भी हिट
Recommended image4
'बलम जी हॉट लागेला', अक्षरा सिंह भोजपुरी गाने के साथ दिखाया बिंदास लुक
Recommended image5
Monalisa को क्या पुकारते थे बाबा, फेवरेट शराब सहित शेयर की Pics
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved