भोजपुरी गानों के साथ मनाएं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, खेसारी लाल, पवन सिंह के ठेठ अंदाज पर हो जाएंगे फिदा

Published : Sep 04, 2023, 12:38 PM ISTUpdated : Sep 04, 2023, 03:19 PM IST
Pawan Singh

सार

भोजपुरी सिंगर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए खास सॉन्ग कम्पोज करते हैं। इसमें ठेठ अंदाज़ और देसी मिजाज़ शामिल होता है। यदि आप भी इस समय कान्हा की भक्ति में लीन हैं तो ये भोजपुरिया सॉन्ग आपको जरुर पसंद आएंगे।

एंटरटेनमेंट डेस्क, Janmashtami 2023 : देश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व की जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण दिवस को भव्यता से मनाने के लिए यूपी- बिहार में कई दिनों पहले से ही आयोजन शुरु  हो  जाते हैं। वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है। भोजपुरी सिंगर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए खास सॉन्ग कम्पोज करते हैं। इसमें ठेठ अंदाज़ और देसी मिजाज़ शामिल होता है। यदि आप भी इस समय कान्हा की भक्ति में लीन हैं तो ये भोजपुरिया सॉन्ग आपको जरुर पसंद आएंगे ।

पवन सिंह का सुपरहिट सॉन्ग

भोजपुरी के पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह भी फिल्मों और एल्बम के साथ भक्तिगीतों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। उनका पॉप्युलर सॉन्ग ‘तू ही तो मेरी जान है राधा’ लोगों की ज़ुबान पर चढ़ चुका है। इस वीडियो सॉन्ग को 1.1 मिलियन से ज्यादा देखा गया है और इसे 7.1 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं ।

तुही तो मेरी जान है राधा  Krishna Bhajan - Pawan Singh 

 

खेसारी लाल यादव  का कृष्ण भजन

भोजपुरी सिंगर- एक्टर खेसारी लाल यादव के भक्तिगीत भी दर्शकों को बेहद पसंद आते हैं । खेसारी ने कान्हा की लीला पर कई भक्तिगीतों में अपनी आवाज़ दी है। भोजपुरी सिंगर का गाना ‘मुरली की धुन सुनके’ दर्शकों का फेवरेट है। इस सॉन्ग को खेसारी लाल के साथ पामेला जैन और खुशबू जैन ने अपनी आवाजें दी हैं । 

 मुरली के धुन सुनके - Bhojpuri Krishna Bhajan - Khesari Lal Yadav 

 

भोजपुरी सिंगर अनु दुबे का भक्तिगीत ‘कृष्ण जी के हाथ में बेरउवा शोभे’ भी श्रोताओं का फेवरटे गाना है। जन्माष्टमी के मौके पर ये गाना खूब सुना जाता है। आप इसे अपनी प्ले लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इस वीडियो को  4 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। इसे 11 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं।
 

कृष्ण जी के हाथ में बेरउवा शोभे- अनु दुबे

 

कृष्ण जन्माष्टमी स्पेशल सॉन्ग,  भोजपुरी सोहर,  जनमले कन्हैया -  सिंगर प्रियंका पाण्डेय

 

 

कान्हा दिवाना कोका कोला  ( Kanha Diwana Coco Cola)  सिंगर- shilpi Raj|   

 

 

मेरो कान्हा  ( Mero Kanha)   सिंगर -  अंकुश राजा (  Ankush Raja ) 


ये भी पढें-

माही श्रीवास्तव ने फिर दिखाईं कातिल अदाएं, रिलीज हुआ उनका नया गाना 'गैस ख़तम बा'

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

बनारसी साड़ी में Monalisa का ट्रेडीशनल लुक, विक्रांत संग हुई रोमांटिक
Raja Humra se: खेसारी लाल के साथ आकांक्षा पुरी की शरारत, Pics वायरल