'संघर्ष 2' के सॉन्ग 'छुवला से..' में छाई खेसारी लाल-मेघाश्री की केमिस्ट्री, गाना रिलीज होते ही वायरल

Published : Oct 06, 2023, 11:48 PM IST
Chhuwala Se, Khesrai Lal Yadav

सार

'संघर्ष 2' के सॉन्ग 'छुवला से..' में खेसारी लाल-मेघाश्री की केमिस्ट्री दर्शकों को भा रही है। दोनों ही गजब के एक्सप्रेसशन के साथ बहुत ही सुंदर डांस मूव्स दिखा रहे हैं। गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. दर्शकों के दिल में देशभक्ति का जज्बा जगाने के लिए निर्माता रत्नाकर कुमार और भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म संघर्ष 2, 20 अक्टूबर यानी कि दुर्गा पूजा के शुभावसर पर पूरे भारत में एक साथ रिलीज होने वाली है। दर्शकों के बीच में फिल्म का उत्साह बनाए रखने के लिए फिल्ममेकर रत्नाकर कुमार समय समय पर फिल्म से जुड़ा अपडेट देते रहते हैं। अब 'संघर्ष 2' के मेकर्स इस फिल्म से एक बेहद ही रोमांटिक सांग 'छुवला से...' दर्शकों के बीच लेकर आए हैं। जिसमें खेसारी लाल यादव और मेघाश्री दोनों कभी बोट, तो कभी गार्डन में रोमांस करते नाजर आ रहे है।

संघर्ष 2 की रिलीज डेट 20 अक्टूबर

संघर्ष 2 के गाना 'छुवला से....' को सिंगर खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। इस गाने के लिरिक्स और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी ने दिया है।बता दें कि पहले ये फ़िल्म 25 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में मेकर्स ने गदर 2 की सफलता को देखते हुए फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया था। अब संघर्ष 2, 20 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।

संघर्ष 2 की सह निर्माता निवेदिता कुमार व कुलदीप श्रीवास्तव

वर्ल्डवाइड चैनल एंड जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत संघर्ष 2 की सह निर्माता निवेदिता कुमार व कुलदीप श्रीवास्तव है। जबकि फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल ने किया है। फिल्म में खेसारी लाल यादव, मेघाश्री, माही श्रीवास्तव, कृति यादव, सबा खान भी अहम रोल अदा करती हुई दिखाई दे रही है। संघर्ष 2 में सुशील सिंह, संजय पांडे, विनीत विशाल जैसे विलेनों से दो दो हाथ करते नजर आएंगे। फिल्म में अनूप अरोरा, विनोद मिश्रा, समर्थ चतुर्वेदी, वर्णय मल्होत्रा, जे नीलम, रोहित सिंह (मटरू), पप्पू यादव, सुबोध सेठ, मनीष चतुर्वेदी, वैभव राय, अक्की, संजीव मिश्रा, यादवेंद्र यादव, ओपी कश्यप सहित कई कलाकार है।

संघर्ष 2 के अन्य क्रू मेंबर्स

फिल्म का लिरिक्स और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी, राइटर वीरू ठाकुर, स्पेशल थैंक्स डी सिंह( बैंकाक), डीओपी आरऑयर प्रिंस, बिजनस हेड इमरोज़ अख्तर, एडिटर एस राय,एक्शन दिलीप यादव, एस मलेश एंड नियोंग(बैंकाक), बैकग्राउंड म्यूजिक असलम सुरती, कोरियोग्राफर दिलीप मिस्त्री एंड एमके गुप्ता, आर्ट अंजनी तिवारी, स्पेशल थैंक विनोद यादव, पोस्ट प्रोडक्शन लोटस स्टूडियो, कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर बादशाह खान, पीआरओ ब्रजेश मेहर, रंजन सिन्हा, रामचंद्र यादव, मार्केटिंग विजय यादव, स्टिल फ़ोटो पंकज सिंह,एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर राजेश सिरसत, महेश उपाध्याय, अखिलेश राय, लाइन प्रोड्यूसर(बैंकॉक) कुलबीर भाटिया है।

और पढ़ें….

राघव चड्ढा फैमिली ने ऐसे किया परिणीति चोपड़ा का स्वागत, सामने आया शादी के बाद का Unseen Video

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

बनारसी साड़ी में Monalisa का ट्रेडीशनल लुक, विक्रांत संग हुई रोमांटिक
Raja Humra se: खेसारी लाल के साथ आकांक्षा पुरी की शरारत, Pics वायरल