
एंटरटेनमेंट डेस्क. मशहूर अभिनेता देवानंद द्वारा बॉलीवुड में कदम रखने वाले अनीश विक्रमादित्य, नीता मोहिंदरा और काव्या शुक्ला स्टारर फिल्म 'दिलों में उफान' हंगामा ओटीटी पर रिलीज हो गई है और इसको काफी प्यार मिल रहा है। इस फिल्म की निर्माता रचना कुमारी ने कही। उन्होंने कहा कि यह मजबूत और ज्वलंत मुद्दे पर बनी फिल्म है। मैं उम्मीद करती हूं कि यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आएगी। उन्होंने कहा कि "यह फिल्म महिला सशक्तिकरण को समर्पित है। मुझे लगता है इस सभी सिने प्रेमियों को इस फिल्म को बहुत पसंद आएगी।"
महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा पर बेस्ड है 'दिलों में उफान'
फिल्म महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा पर आधारित है और यह समाज को इससे बचने का संदेश देती है। फिल्म में नीता मोहिंदरा, अनीश विक्रमादित्य, काव्या शुक्ला, दीक्षा अस्थाना, आशुतोष सिन्हा, धरम शर्मा और मदन कबीर ने अदाकारी की है। लेखक निर्देशक सुखविंदर सिंह हैं। मेटाफाबेक्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत फिल्म 'दिलों में उफान' में लेजेंडरी एक्टर देवानंद द्वारा लांच एक्टर और मैच बॉक्स के प्रोड्यूसर अनीश विक्रमादित्य मुख्य भूमिका में हैं। और अब वे अपनी नई फिल्म लेकर तैयार हैं।
अनीश विक्रमादित्य के बदले लुक को मिल रही तारीफ़
अनीश को उनके बदले लुक और अभिनय की काफी प्रशंसा की जा रही है। फिल्म के बारे में अनीस ने बताया कि पूर्व नृत्यांगना सन्नो और उसकी मण्डली के सदस्य एक छोटे शहर में रहते हैं। सन्नो की विकलांग बेटी, सिम्मी के साथ चौंकाने वाले घटनाए होती है। उसके बाद शुरू होती है न्याय की जद्दोजहद। क्या महिलाएं अपनी शारीरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मौजूदा कानूनी तंत्र पर भरोसा कर सकती हैं।
देश और समाज की सच्चाई 'दिलों में उफान'
वहीं, 'एमएस धोनी अनटोल्ड स्टोरी' में सुशांत सिंह राजपूत की मां के किरदार में नज़र आई नीता मोहिंदरा ने कहा कि "यह फिल्म देश और समाज की सच्चाई है। फिल्म कहानी कई सारे सवाल लेकर आई है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म महिलाओं पर होने वाले अत्याचार की सशक्त अभिव्यक्ति है। इसमें हम सब ने अपना बेस्ट दिया है और अब यह दर्शकों के सामने आने वाला है। मुझे देश के दर्शकों से पूरी उम्मीद है कि उन्हें हमारी फिल्म पसंद आएगी।"
और पढ़ें…
SALAAR DAY 1 : JAWAN को पछाड़ साल की सबसे बड़ी ओपनर बनी प्रभास की फिल्म!
SALAAR ने 2023 की सभी फिल्मों को पछाड़ा, एडवांस बुकिंग से कमाए इतने CR
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।