23 दिसंबर को होगा 'देवरानी जेठानी 2' का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर, जानिए कहां देख सकते हैं यह फिल्म?

Published : Dec 21, 2023, 07:24 PM IST
Devrani Jethani 2  Bhojpuri Movie

सार

Enterr10 टेलीविजन प्रा. लिमिटेड प्रेजेंट व वर्ल्डवाइड फिल्म्स प्रोडक्शन प्रस्तुत फिल्म 'देवरानी जेठानी 2' के संगीतकार मुन्ना दुबे हैं। गीतकार प्यारे लाल यादव,मुन्ना दुबे व शेखर मधुर हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. भोजपुरी टेलीविजन इंडस्ट्री में एक से बढ़ कर एक पारिवारिक फिल्मों से लोगों के दिल में बसने वाला चैनल भोजपुरी सिनेमा का अगला टेलीविजन प्रीमियर 23 दिसंबर को होने वाला है, जिसमें भोजपुरी की खूबसूरत पारिवारिक फिल्म 'देवरानी जेठानी 2' का प्रसारण होगा। भोजपुरी के मशहूर निर्माता प्रदीप सिंह की इस फिल्म को दर्शक अपने परिवार के साथ 23 दिसंबर 2023 दिन शनिवार को संध्या 5 बजे से देख सकेंगे। फिल्म 'देवरानी जेठानी 2' के बेहद मनोरंजक फिल्म है, जिसका पुनः प्रसारण 24 दिसंबर 2023, दिन रविवार को सुबह 10 बजे से किया जाएगा। यानी साल की विदाई और क्रिसमस के सेलिब्रेशन की शुरुआत इस बेहद खूबसूरत फिल्म के साथ कर सकेंगे।

दर्शकों को पसंद आने वाली है 'देवरानी जेठानी'

उक्त जानकारी आज भोजपुरी सिनेमा की ओर से दी गई है। वहीं, निर्माता प्रदीप सिंह ने बताया कि "एक नाजुक रिश्ते के मर्म को प्रस्तुत करने वाली फिल्म 'देवरानी जेठानी 2' सभी तरह के दर्शकों को पसंद आने वाली है। जो लोग टीवी पर फ़िल्में देखते हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौक़ा होगा, एक अच्छी फिल्म को देखने का। साथ ही जो भी लोग इस फिल्म को देखने की चाहत रखते हैं, वे भी 23 दिसंबर को शाम 6 बजे से और 24 दिसंबर को सुबह 10 बजे से इस फिल्म का आनंद अपने परिजनों और स्वजनों के साथ ले सकेंगे। मैं फिल्म देखने वाले तमाम दर्शकों से आग्रह करूंगा कि आप फिल्म देखें और अपनी राय से हमें अवगत कराएं।"

गौरव झा, देव सिंह, अंजना सिंह की फिल्म में अहम भूमिका

प्रदीप सिंह ने फिल्म की कहानी और कास्ट को लेकर कहा कि “फिल्म में गौरव झा, देव सिंह, अंजना सिंह और संचिता बनर्जी मुख्य भूमिका में हैं।”आपको बता दें कि फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह, अपूर्व मेड़तिया, मोनिका सिंह और प्रतीक सिंह हैं, जबकि निर्देशक अजय कुमार झा हैं। छायांकन मनोज सिंह ने किया है। संकलन गुर्जन्ट सिंह ने किया है। नृत्य कानू मुखर्जी का है। कला नाजिर सेख और मारधाड़ श्रवण कुमार का है। कार्यकारी निर्माता अनवर बिरानी व कमल यादव और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

और पढ़ें…

10 फिल्मों की एडवांस बुकिंग इस साल सबसे ज्यादा, TOP 2 में बॉलीवुड नहीं

SRK की Dunki में हैं ये 8 बड़ी कमियां, कहीं फिल्म को फ्लॉप ना करा दें?

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Raja Humra se: खेसारी लाल के साथ आकांक्षा पुरी की शरारत, Pics वायरल
Bhojpuri इंडस्ट्री में कैसे जुबली स्टार बने Nirahua, फिल्में ही नहीं राजनीति में भी हिट