Hindi

10 फिल्मों की एडवांस बुकिंग इस साल सबसे ज्यादा, TOP 2 में बॉलीवुड नहीं

Hindi

10. वारिसू

थलापति विजय स्टारर यह फिल्म सिर्फ तमिल में रिलीज हुई थी। पहले दिन के लिए इस फिल्म के 599533 टिकट बिके थे और इसने 11.49 करोड़ रुपए कमाए थे।

Image credits: Instagram
Hindi

9. ग़दर 2

फिल्म के भारत में कुल 722821 टिकट की बिक्री हुई। सनी देओल स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन एडवांस बुकिंग से 17.6 करोड़ रुपए कमाए थे।

Image credits: Instagram
Hindi

8. टाइगर 3

फिल्म के मुख्य अभिनेता सलमान खान हैं। फिल्म ने पहले दिन एडवांस बुकिंग से भारत में 22.97 करोड़ रुपए कमाए। यह कमाई कुल 877055 टिकट से हुई थी।

Image credits: Instagram
Hindi

7. जेलर

रजनीकांत स्टारर इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग से भारत में पहले दिन 18.24 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म के कुल 877374 टिकट एडवांस में बुक हुए थे।

Image credits: Instagram
Hindi

6. आदिपुरुष

फिल्म के पहले दिन के लिए भारत में कुल 1074247 टिकट एडवांस में बुक हुए थे, जबकि प्रभास स्टारर इस फिल्म ने इन टिकट्स से 26.39 करोड़ रुपए कमाए थे।

Image credits: Instagram
Hindi

5. पठान

पहले दिन एडवांस बुकिंग से भारत में 32.01 करोड़ रुपए कमाने वाली इस फिल्म के कुल 1081091 टिकट बुक हुए थे। फिल्म के लीड एक्टर शाहरुख़ खान हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

4. एनिमल

रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म के पहले दिन के लिए भारत में 1352578 टिकट एडवांस में बुक हुए थे और इससे इसने 33.97 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

Image credits: Instagram
Hindi

3. जवान

फिल्म के मुख्य अभिनेता शाहरुख़ खान हैं। पहले दिन के लिए इस फिल्म के भारत में कुल 1578934 टिकट एडवांस में बुक हुए, जिससे इसकी कमाई 40.75 करोड़ रुपए हुई।

Image credits: Instagram
Hindi

2. सालार

22 दिसंबर को रिलीज होने जा रही प्रभास स्टारर इस फिल्म के भारत में अब तक 1683871 टिकट एडवांस में बिक चुके हैं। इससे फिल्म की कमाई 35.23 करोड़ रुपए हो चुकी है।

Image credits: Instagram
Hindi

1. Leo

फिल्म के लीड एक्टर थलापति विजय हैं। इस फिल्म के पहले दिन के लिए भारत में कुल 2448746 टिकट एडवांस में बुक हुए थे, जिससे इसकी कमाई 46.36 करोड़ रुपए हुई थी।

Image credits: Instagram
Hindi

नोट:

शाहरुख़ खान की हालिया रिलीज 'डंकी' टॉप 10 में जगह बनाने से चूक गई। भारत में पहले दिन के लिए इसके कुल 558766 टिकट एडवांस में बिके और इसने 15.41 करोड़ रुपए की कमाई की।

Image Credits: Instagram