आंखों में आंसू ले आता है 'एक बहू ऐसी भी' का ट्रेलर, दर्शकों का मिल रहा जमकर प्यार

Published : Jun 18, 2024, 09:58 PM IST
Ek Bahu Aisi Bhi Bhojpuri Movie Trailer

सार

प्रवीण कुमार गुडूरी एक से बढ़कर एक सार्थक फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं, उसमें से एक यह फिल्म 'एक बहू ऐसी भी' भी है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को फिल्म के प्रति उत्सुकता पैदा करती है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. वर्ल्डवाइड फिल्म्स प्रोडक्शन और मैडज़ मूवीज़ प्रेजेंट भोजपुरी फिल्म 'एक बहू ऐसी भी' का ट्रेलर आउट हो गया है। यह फिल्म सास और बहू के रिश्तों की कहानी पर आधारित है। इसमें रिचा दीक्षित केन्द्रीय भूमिका में नज़र आ रही हैं, जो एक बहू के किरदार में हैं। बहू के रूप में वे इस फिल्म में अपनी गहरी छाप छोड़ने वाली हैं। फिल्म की कहानी उनके इर्द –गिर्द बुनी गई। यह फिल्म मानवीय संवदेनाओं से परिपूर्ण है। फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह, विनय सिंह, समीर आफताब, मोनिका सिंह और प्रतीक सिंह हैं, जबकि निर्देशक प्रवीण कुमार गुडूरी हैं।

शानदार कहानी पर बनी फिल्म है 'एक बहू ऐसी भी'

फिल्म 'एक बहू ऐसी भी' का ट्रेलर एंटर10 रंगीला से रिलीज हुआ है। ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है और दर्शकों को अब फिल्म के रिलीज का इंतजार है। 3 मिनट 56 सेकेण्ड के इस ट्रेलर में मनोरंजन, संवदेना, रोमांस, गाने और कलाकारों की अदाकारी का बेजोड़ सामंजस्य देखने को मिले रहा है। फिल्म को लेकर निर्माता प्रदीप सिंह ने कहा कि फिल्म 'एक बहू ऐसी भी' एक शानदार कहानी पर बनी है। इस फिल्म के जरिये हम दर्शकों को स्वस्थ मनोरंजन के साथ कला की बेजोड़ कृति पेश करने जा रहे हैं। इस फिल्म को सभी अपने परिजनों के साथ देखें। इससे पूर्व अभी फिल्म का ट्रेलर देखें, जो आपको फिल्म की एक झलक से रूबरू कराने वाली है।

फिल्म 'एक बहू ऐसी भी' की स्टार कास्ट और क्रू मेंबर्स

गौरतलब है कि फिल्म एक बहू ऐसी भी रिचा दीक्षित के साथ अंशुमान सिंह, रितेश उपाध्याय, निशा सिंह, मनोज टाइगर, श्रद्धा नवल, सोनिया मिश्रा, रिंकू भारती, संतोष श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र राय मुख्य भूमिका में नज़र आ रहे हैं। लेखक इंद्रजीत एस कुमार हैं। संगीत साजन मिश्रा हैं। गीत दुर्गेश भट्ट हैं। छायांकन माही शेरला हैं। संकलन गुर्जंट सिंह और नृत्य कानू मुखर्जी व सोनू हैं। कला रणधीर एन दास का है। एक्शन दिनेश यादव हैं। पार्श्व संगीत राजा राम यादव हैं। वेशभूषा विद्या-विष्णु हैं। डी।आई। विजय सिंह हैं। लाइन प्रोड्यूसर आनंद श्रीवास्तव, साउंड मिक्सिंग अविनाश सिंह और कार्यकारी निर्माता महेश उपाध्याय हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। निर्माण प्रबंधक राजू रेड्डी, शिवम पांडे, मनोज उपाध्याय हैं। डिजाइन नर्सू हैं।

और पढ़ें…

आज हजारों छापते हैं 'Panchayat 3' के नया सचिव, कभी थे सिक्योरिटी गार्ड

835 करोड़ की 'रामायण' में खटकी यह बात, TV के लक्ष्मण ने जताई चिंता!

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

'बलम जी हॉट लागेला', अक्षरा सिंह भोजपुरी गाने के साथ दिखाया बिंदास लुक
Monalisa को क्या पुकारते थे बाबा, फेवरेट शराब सहित शेयर की Pics