राष्ट्रपति के कहने पर बनी पहली भोजपुरी फिल्म, 4 ने की रिकॉर्डतोड़ कमाई

Published : Jun 13, 2025, 07:00 AM IST

भोजपुरी इंडस्ट्री दिन दूनी  रात चौगुनी तकक्की कर रही हैं। अब तो यहां के स्टार  मुंबई में भी पैर जमा चुके हैं। पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, निरहुआ की   ख्याति देश ही नहीं विदेशों तक में है। यहां 4 फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो मील का पत्थर है। 

PREV
15

भोजपुरी इंडस्ट्री को शुरु हुए 60 साल से ज्यादा हो चुके हैं। अब इसके तमाम लीड एक्टर पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं। यहां हम उन 4 फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया। भोजपुरी इंडस्ट्री को खड़ा करने में इन फिल्मों का बड़ा योगदान है। 

25

"गंगा मैया तोहे पियरी चढ़इबो"
साल 1963 में पहली भोजपुरी फिल्म "गंगा मैया तोहे पियरी चढ़इबो" को विश्वनाथ शाहाबादी ने डायरेक्ट किया था। नजीर हुसैन ने इसकी कहानी लिखी थी। भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने नजीर हुसैन से भोजपुरी भाषा को बढ़ावा देने के लिए इस लैंग्वेज में फिल्में बनाने की सलाह दी थी।

35

ससुरा बड़ा पईसावाला

2004 में रिलीज मनोज तिवारी और रानी चटर्जी की ये मूवी महज 30 लाख में बनी थी। इसने 36 करोड़ की कमाई थी। जो आज भी एक रिकॉर्ड है। 1963 में रिलीज "गंगा मैया तोहे पियरी चढ़इबो
के बाद कुछ साल तो भोजपुरी इंडस्ट्री चमकती रही लेकिन फिर इसमें गैप आ गया । ससुरा बड़ा पईसावाला वो मूवी थी जिसने एक बार फिर भोजपुरी वापस खड़ा किया था।  

45

गंगा

2006 की भोजपुरी मूवी गंगा में बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, रवि किशन, मनोज तिवारी, नगमा लीड रोल में हैं। इस मूवी ने 35 करोड़ का कलेक्शन किया था।

55

प्रतित्रा

साल 2008 में रिलीज प्रतिज्ञा मूवी में पवन सिंह और दिनेश लाल यादव ने एक साथ एंट्री की थी। इस फिल्म ने 22 करोड़ की कमाई की है। इन फिल्मों ने भोजपुरी इंडस्ट्री में बड़ा फैन बेस तैयार किया था। ये सभी मूवी भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए मील का पत्थर मानी जाती हैं। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories