- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- Bhojpuri Film Award: पवन सिंह का जलवा, ये हीरोइन बनी बेस्ट एक्ट्रेस, देखें लिस्ट
Bhojpuri Film Award: पवन सिंह का जलवा, ये हीरोइन बनी बेस्ट एक्ट्रेस, देखें लिस्ट
Bhojpuri Film Award: भोजपुरी इंडस्ट्री का बेहद प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो 19वां Bhojpuri Film Award (BFA) मुंबई में आयोजित किया गया । इसमें पवन सिंह, दिनेश लाल यादव समेत तमाम स्टार मौजूद रहे । यहां आयटम डांस, भोजपुरी कल्चर गीत-संगीत की महफि सजाई गई ।

19वां भोजपुरी फिल्म अवार्ड में बेस्ट फिल्म का अवार्ड My: Pride of Bhojpuri' को मिला है। बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल का खिताब दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' (जान लेबू का) को दिया गया है। वहीं सर्वश्रेष्ठ सिंगर (फीमेल) का अवार्ड प्रियंका सिंह (माई प्राइड ऑफ भोजपुरी) ने जीता है।
बेस्ट एक्टर (मेल) का अवार्ड पवन सिंह ( Bewafa Sanam) और बेस्ट फीमेल एक्टर का अवार्ड अंजना सिंह (Singh Saheb The Rising) को मिला है।
सर्वश्रेष्ठ पॉप्युलर एक्टर का अवार्ड यश कुमार ने जीता है, वहीं बेस्ट पॉप्युलर एक्ट्रेस का अवार्ड काजल यादव को दिया गया है।
बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड : राजकुमार आर. पांडेय (इश्क), बेस्ट डायलॉग राइटर: रजनीश मिश्रा ( विवाह 3), बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : अवधेश मिश्रा (विवाह 3), बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: निशा तिवारी (दाग एगो लांचन) ने जीता है।
बेस्ट विलेन: जे. नीलम (सेनूर), बेस्ट स्टोरी : अरविंद तिवारी (देवरानी जेठानी 01), बेस्ट एक्शन डायरेक्टर: दिनेश यादव (मिलिए ना मिला रे मन का) और बेस्ट कोरियोग्राफर: संजय कोर्वे (जान लेबू का) । अरशद अशफाक खान को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।