मंच पर ज़लील हो रही लड़कियां, अक्षरा सिंह ने उठाए सवाल तो फैंस ने पवन सिंह का नाम लेकर किया जमकर ट्रोल

Published : May 05, 2023, 06:35 PM ISTUpdated : May 05, 2023, 06:58 PM IST
akshara singh bhojpuri album

सार

एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने फेसबुक पर लड़कियों के सम्मान को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने स्टेज पर फीमेल आर्टिस्ट के साथ बदसलूकी करने वालों के खिलाफ मुखर हुई हैं। 

एंटरटेनमेंट डेस्क । भोजपुरी अक्षरा सिंह का बीते 8 महीने में दो बार एमएमएस वायरल हो चुका है। बीते दिनों एक क्लिप वायरल होने के बाद वे फिर सुर्खियों में आ गई थी। हालांकि उन्होंने इस वीडियो को लेकर कोई सफाई पेश नहीं की है। वहीं अब अक्षरा सिंह ने भोजपुरी मंचों पर फीमेल आर्टिस्ट को बेइज्जत करने का मुद्दा उठाया है।

एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने फेसबुक पर लड़कियों के सम्मान को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने स्टेज पर फीमेल आर्टिस्ट के साथ बदसलूकी करने वालों के खिलाफ मुखर हुई हैं।

अक्षरा सिंह ने फेसबुक पर उठाया सवाल

एक्ट्रेस ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, दारू (शराब) पीकर मंच का और भोजपुरी सोसाइटी की गरिमा का अपमान करते लोग....अब तो शर्म आने लगी है की भोजपुरी समाज में पले बढ़े लोग आज लड़कियों को सरेआम मंच पे ज़लील करने को अपना गर्व मान रहे हैं। भोजपुरी कल्चर में मर्दों ने हमेशा औरतों को मान- सम्मान दिया है, उनकी रक्षा की है । जिसने भी इसमें कोताही बरती है, वो कही का नहीं रहा है इतिहास उठा के देख लेना । आप सब के सामने सबकुछ है, देखना न्याय तो माता रानी करती हैं।

'अक्षरा सिंह की इस पोस्ट पर यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है। वहीं अक्षरा सिंह ने भी यूजर्स को रिप्लाई करके विवाद को बढ़ा दिया है। हालात ये है कि सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह के सपोर्टस और विरोधियों के बीच वाद- विवाद शुरू हो गया है।

यूजर्स ने पवन सिंह से जोड़ा विवाद

भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस की इस पोस्ट को लोगों ने पवन सिंह के साथ भी जोड़ दिया है। आसू नाम के यूजर ने कहा कि, वाह उंगली भी उठाई तो सीधे पवन सिंह पर ही, शाबाश...क्योंकि आप सिर्फ शेर को ही टारगेट करोगी...अरे पवन सिंह के नाम से ही आज आप इस मुकाम पर हो, आप जरा ये भी ध्यान रखो...भोजपुरी में पवन सिंह की ही वजह से ही आगे बढ़ी हो उनके खिलाफ जा सकती हो'।

अक्षरा सिंह और यूजर्स के बीच वार-पलटवार

इस पर अक्षरा सिंह ने रिप्लाई किया है। उन्होंने लिखा, 'अरे गधे बिना सोचे समझे क्यों बोलते हो तुम लोग पहले बात तो समझ लो' । वहीं इस तनातनी में कुछ और लोग भी शामिल हो गए, कुछ लोगों ने आसू को सपोर्ट किया है। इस पोस्ट पर टुनटुन यादव ने भी कॉमेंट किया है। उन्होंने कहा कि अब तो लड़कियां भी शराब पीती हैं..इस पर एक्ट्रेस ने पूछा 'स्टेज पर ? आपने किस लड़की को देखा ? शर्म करो जो लड़कियों को बदनाम करते हो ।

ये भी पढ़ें-  

'जबरिया फेरे' : 'प्यार में तोहरे सांवर गैनी' में रक्षा गुप्ता के साथ गौरव झा ने किया जमकर रोमांस, देखें रोमांटिक कैमेस्ट्री की 6 पिक्स

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Raja Humra se: खेसारी लाल के साथ आकांक्षा पुरी की शरारत, Pics वायरल
Bhojpuri इंडस्ट्री में कैसे जुबली स्टार बने Nirahua, फिल्में ही नहीं राजनीति में भी हिट