
एंटरटेनमेंट डेस्क. भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) को अब तक रोबीली मूंछ और दाढ़ी में ही अक्सर देखा गया है। लेकिन अब पवन सिंह क्लीन शेव में दिखे हैं, लेकिन हैरान कर देने वाली बात यह है कि वे क्लीन शेव में फटे-पुराने, मैले-कुचैले कपड़े में पागल की भूमिका में दिखे हैं। पवन सिंह का पागल वाला लुक सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है।
पवन सिंह कर रहे अपनी इस अपकमिंग फिल्म की शूटिंग
पिछले साल का सुपर-डुपर हिट सांग 'आ जईहे पांच के, चल जइहे नाच के' की अपार सफलता के बाद अब पवन सिंह और फिल्म प्रोडक्शन हाउस जेपी स्टार पिक्चर्स बैनर की नई भोजपुरी फिल्म 'जियो मेरी जान' की शूटिंग फुल धमाल मचाने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शुरू हुई है। इसी फिल्म के सेट पर शूटिंग के दौरान पवन सिंह अचानक पागल की वेशभूषा में दिखाई दिए, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया। पागल के लुक में पवन सिंह का यह तस्वीर जेपी स्टार्स भोजपुरी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी पोस्ट किया गया है।
ऐसी है पवन सिंह की फिल्म ‘जियो मेरी जान’ की स्टार कास्ट
गौरतलब है कि जेपी स्टार पिक्चर्स बैनर के तले पवन सिंह के शानदार अभिनय से सजी फुल टू एक्शन पैक्ड भोजपुरी फ़िल्म 'सिंह इज फायर' की शूटिंग कुछ समय पहले कई गई थी। अब वे इसी प्रोडक्शन हाउस के साथ 'जियो मेरी जान' कर रहे हैं। इस फिल्म के निर्माता उमा शंकर प्रसाद हैं, जबकि इसे डायरेक्ट अनंजय रघुराज कर रहे हैं। फिल्म के एसोसिएट प्रोड्यूसर आयुष राज गुप्ता हैं। लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। डीओपी देवेन्द्र तिवारी हैं। संगीतकार रजनीश मिश्रा, छोटे बाबा, प्रियांशु सिंह हैं। आर्ट डायरेक्टर संजय कुमार हैं।मुख्य भूमिका में पवन सिंह, रुपाली जाधव, सपना चौहान, विनीत विशाल, बृजेश त्रिपाठी, साहिल शेख, निशा पांडेय आदि हैं।
और पढ़ें…
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।