इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड: जैकलीन-गोविंदा के साथ रश्मि देसाई ने मचाया धमाल, जानें कौन बना बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस

Published : Mar 16, 2023, 01:35 PM ISTUpdated : Mar 16, 2023, 01:38 PM IST
Bhojpuri Film Awards

सार

इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2023 (IBFA 2023) 15 मार्च की रात को दुबई में आयोजित किया गया। अवॉर्ड नाइट में रश्मि देसाई की परफॉर्मेंस ने चार चांद लगा दिए। बता दें कि बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड पवन सिंह, जबकि बेस्ट एक्ट्रेस का आम्रपाली दुबे को मिला।

International Bhojpuri Film Awards: छठा इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2023 (IBFA 2023) 15 मार्च की रात को दुबई में आयोजित किया गया। इस अवॉर्ड शो में जहां पहली बार जैकलीन फर्नांडीस ने परफॉर्म किया तो वहीं गोविंदा का जलवा भी देखने को मिला। अवॉर्ड नाइट में रश्मि देसाई की परफॉर्मेंस ने चार चांद लगा दिए। बता दें कि बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड पवन सिंह, जबकि बेस्ट एक्ट्रेस का आम्रपाली दुबे को मिला।

जैकलीन-गोविंदा ने बटोरी तालियां :

भोजपुरिया झूमादे बुर्ज खलीफा के थीम पर आयोजित IBFA 2023 में मुख्य आकर्षण रहीं बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और श्रीलंकन ब्यूटी जैकलीन फर्नांडीस, जिन्होंने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनकी पावर पैक परफ़ॉर्मेंस पर खूब तालियां भी बजी। वहीं, गोविंदा ने भी इस दौरान लोगों का खूब मनोरंजन किया। डांस हो या कॉमेडी का तड़का, हर मामले में IBFA 2023 के मंच पर धमाल देखने को मिला।

रश्मि के लटके-झटकों ने जीत दिल :

बिग बॉस फेम रश्मि देसाई ने भी अपने लटके-झटकों से सबका मन मोह लिया। उन्होंने एक के बाद एक चार्टबस्टर गानों पर लाजवाब डांस मूव्स से सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। वहीं, भोजपुरी सितारों ने भी अपने गानों पर IBFA 2023 की शाम को हसीन और यादगार बनाने में को कसर नहीं छोड़ी।

बॉलीवुड की कई हस्तियों ने की शिरकत :

बता दें कि IBFA 2023 की इस हसीन शाम के गवाह बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर मधुर भंडारकर, अशोक पंडित, निर्माता टीपी अग्रवाल और निर्माता निशांत पिटी बने, जिनका स्वागत इस अवार्ड शो के प्रेजेंटर और इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अभय सिन्हा ने किया। इस अवॉर्ड शो का प्रसारण जल्द ही जी बाइस्कोप चैनल पर होगा।

इन्हें किया गया सम्मानित :

अवॉर्ड शो में सांसद मनोज तिवारी, जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, पावर स्टार पवन सिंह, भोजपुरी स्क्रीन की मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे, प्रोड्यूसर निशांत उज्ज्वल, डायरेक्टर रजनीश मिश्रा और पीआरओ रंजन सिन्हा समेत अन्य विभिन्न कैटेगरी में फिल्म जगत से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया।

IBFA 2023: जानें किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड?

1. बेस्ट फिल्म 2022 : हमार स्वाभिमान (राम शर्मा)

2. बेस्ट फिल्म 2021 : विवाह 2 (निशांत उज्ज्वल)

3. बेस्ट एक्टर : पवन सिंह (हमार स्वाभिमान)

4. बेस्ट एक्ट्रेस : आम्रपाली दुबे (लव विवाह डॉट कॉम)

5. बेस्ट एक्टर क्रिटिक : दिनेश लाल यादव निरहुआ (गबरू)

6. बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक : स्मृति सिन्हा (घरवाली बाहरवाली 2)

7. बेस्ट डायरेक्टर : रजनीश मिश्रा (डोली सजा के रखना)

8. बेस्ट सिनेमेटोग्राफी : देवेन्द्र तिवारी (मेरा भारत महान)

9. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : संजय पांडेय (ससुरा बड़ा सतावेला)

10. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : अंजना सिंह (मेरा भारत महान)

11. बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर : रजनीश मिश्रा (डोली सजा के रखना)

12. बेस्ट खलनायक : अवधेश मिश्रा (जीना तेरी गली में 2)

13. बेस्ट कोमेडियन : संजय वर्मा (धर्मा)

14. बेस्ट कोरियोग्राफर : प्रसून यादव (डोली सजा के रखना)

15. बेस्ट एडिटर : जितेंद्र सिंह जीतू (चलते चलते)

16. बेस्ट स्टोरी : मनोज कुशवाहा (हमार स्वाभिमान)

17. बेस्ट डायलॉग : राकेश त्रिपाठी (लव विवाह डॉट कॉम)

18. बेस्ट स्क्रीन प्ले : संतोष मिश्रा (ससुरा बड़ा सतावेला)

19. बेस्ट सिंगर मेल : पवन सिंह

20. बेस्ट सिंगर फ़ीमेल : प्रियंका सिंह

21. बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस : मेघा श्री (राउडी इंस्पेक्टर )

22. बेस्ट एक्शन : दिलीप यादव (मुझे कुछ कहना है)

23. बेस्ट : पीआरओ रंजन सिन्हा

24. बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर : अनंजय रघुराज (लव विवाह कॉम)

25. ग्लोबल आइकॉन अवॉर्ड : मनोज तिवारी

ये भी देखें : 

PHOTOS: आम्रपाली को नाइटी में देख बहका निरहुआ का मन, बेडरूम रोमांस करते दिखे भोजपुरी के दो सुपरस्टार

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

धर्मेंद्र ने भोजपुरी फिल्मों में भी मचाया तहलका, इन 4 मूवीज में दिखे, चारों हिट
New Bhojpuri Song: 'सटावा जनी राइफल...' में अंशुमान सिंह राजपूत-सपना चौहान की जबरदस्त केमिस्ट्री