
एंटरटेनमेंट डेस्क, Arvind Akela Kallu movie Raj । अरविंद अकेला कल्लू की भोजपुरी फिल्म ‘राज’ का फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है। कल्लू इस मूवी में गंभीर भूमिका निभाने जा रहे हैं। पोस्टर में उनके लुक ने दर्शकों को हिंट दे दिया है । कल्लू के साथ फ़ीमेल लीड एक्ट्रेस के तौर पर पूजा गांगुली और माही श्रीवास्तव ने भूमिकाएं निभाई हैं। इस फिल्म का पोस्टर बेहद आकर्षक लग रहा है। फिल्म ‘राज’ का फर्स्ट लुक अरविंद अकेला कल्लू के फैंस बहुत पसंद आया है।
एस आर के म्यूजिक फिल्म्स की इस पेशकश को रोशन सिंह ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म को को-प्रोड्यूसर शर्मिला आर सिंह है । लाल बाबू पंडित ने इसे डायरेक्टर किया हैं।
फैमिली हॉरर जोनर की फिल्म
फिल्म ‘राज’ का फर्स्ट लुक आउट होने के बाद रोशन सिंह ने कहा कि ये एक सोशल और फैमिली हॉरर जोनर की फिल्म है। ये भोजपुरी दर्शकों को एंटरटेन करेगी। सिंह ने बताया कि लाल बाबू पंडित बेहतरीन डायरेक्टर हैं, वे दर्शकों की पसंद को बखूबी जानते हैं। वहीं कल्लू का एक अलग अंदाज दर्शकों को देखने को मिलेगा। कल्लू इंडस्ट्री के टेलेंटिड एक्टर है।
राज की स्टार कास्ट
इस मूवी में अनूप अरोड़ा, विद्या सिंह, बीना पांडेय, रिंकू भारती, सोनू पांडेय और संजय वर्मा ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं । फिल्म की स्क्रिप्ट अरविंद तिवारी ने लिखी है। म्यूजिक ओम झा और मधुकर आनंद ने तैयार किया है। इसके गीत प्यारे लाल यादव, अरविंद तिवारी, श्याम देहाती, सुमित सिंह चंद्रवंशी, उमा लाल यादव, यादव राज ने लिखे हैं। कोरियोग्राफर प्रसून यादव हैं।
ये भी पढ़ें -
दिव्या रल्हन ने बैंकॉक में दिखाया हुस्न का जल्वा, बिकिनी पिक्स ने इंटरनेट पर मचाया कोहराम
Satish Kaushik passed away : भोजपुरी सेलेब्स ने सतीश कौशिक के निधन पर जताया शोक
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।