'जय वट सावित्री मैय्या' के ट्रेलर ने किया इमोशनल, जानिए टीवी पर कब आ रही यह फिल्म?

Published : Mar 30, 2024, 06:53 PM IST
Jai Vat Savitri Maiyyan Bhojpuri Movie

सार

शुभी शर्मा स्टारर 'जय वट सावित्री मैय्या' भोजपुरी सिनेमा की उन फिल्मों से एक हैं, जिसका इंतज़ार दर्शको बेसब्री से कर रहे हैं। अब इस फिल्म के वर्ल्ड टीवी प्रीमियर की तारीख सामने आ गई है। मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. भोजपुरी फिल्म जगत की स्टनिंग एक्ट्रेस शुभी शर्मा जल्द ही भोजपुरी फिल्म 'जय वट सावित्री मैय्या' में वट सावित्री मैया का किरदार निभाती नजर आएंगी, जिसका ट्रेलर आउट कर दिया गया है। इस फिल्म में उनका प्रेजेंस अलौकिक और अद्भुत अनुभूति देने वाला है। फिल्म की प्रस्तुति जय मोशन पिक्चर्स से हुई है। जेएएस मोशन पिक्चर्स के बैनर से निर्मित फिल्म 'जय वट सावित्री मैय्या' के निर्माता अपूर्व मेड़तिया, अंशुमन सिंह और मोनिका सिंह हैं, जबकि निर्देशक संजय श्रीवास्तव और कार्यकारी निर्माता सुभाष चव्हाण हैं।

जय वट सावित्री मैय्या' को लेकर एक्साइटेड शुभी शर्मा

फिल्म 'जय वट सावित्री मैय्या' को लेकर शुभी शर्मा बेहद एक्साइटेड नजर आई और उन्होंने कहा कि यह फिल्म दर्शकों को टेलिविजन प्रीमियर के माध्यम से भी देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि "फिल्म में बताया गया है कि आखिर क्यों वट सावित्री की पूजा सुहागन महिलाओं को करनी चाहिए। इस फिल्म की कहानी बेहद संजीदा और आकर्षक है। मैं उम्मीद करती हूं कि यह फिल्म जो भी देखेगा वह अपने परिवार वालों को भी इस फिल्म को दिखाएगा। इस फिल्म में मेरा किरदार शानदार है। फिल्म के गीत संवाद संगीत भक्ति में और मन को शांति देने वाला है। फिल्म का निर्माण जी भव्यता से हुआ है इस भव्यता से यह रिलीज भी होगी और मैं आप सभी से अपील करुंगी कि आप सभी इस फिल्म को अपने परिजनों के साथ जरूर देखें।"

जय वट सावित्री मैय्या की स्टार कास्ट और क्रू मेंबर्स

आपको बता दें कि फ़िल्म 'जय वट सावित्री मैय्या' में प्रीति शुक्ला, शुभी शर्मा, अंजना सिंह, मणि भट्टाचार्य, रक्षा गुप्ता, अंशुमन सिंह राजपूत, प्रकाश जैश, संजय पांडेय, मनोज टाइगर, अनूप अरोरा, देवेन्द्र पाठक, सोनिया मिश्रा, अनीता रावत, स्वास्तिका मिश्रा और अन्य मुख्य भूमिका में हैं। म्यूज़िक ऑन Enterr10 रंगीला है। निर्माता अपूर्व मेड़तिया, अंशुमन सिंह और मोनिका सिंह और निर्देशक संजय श्रीवास्तव, कार्यकारी निर्माता सुभाष चव्हाण है। संगीतकार साजन मिश्रा और गीतकार प्यारेलाल "कवि", सुरेंद्र मिश्रा व शेखर मधुर हैं। लेखक सुरेंद्र मिश्रा एवं विवेक मिश्रा हैं। छायांकन माही शेलार और संकलन: गुर्जंट सिंह का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। नृत्य निर्देशक प्रवीण शेलार हैं।

और पढ़ें…

क्या शादी करने जा रहे विजय देवरकोंडा? खुद बताया किसके संग है रिलेशनशिप

बॉलीवुड के दो मशहूर भाइयों में झगड़ा! वजह बनी एक फिल्म

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Monalisa को क्या पुकारते थे बाबा, फेवरेट शराब सहित शेयर की Pics
मोनालिसा की Valentine's Day की तैयारी शुरु! फैंस से बोली- Red Alert