क्वीन शालिनी संग अरविंद अकेला कल्लू का रोमांस, VIDEO इंटरनेट पर आते ही वायरल

Published : Jun 25, 2024, 10:56 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. भोजपुरी संगीत जगत में धूम मचाने वाले कलाकार युवा दिलों की अरविंद अकेला कल्लू और खूबसूरत आवाज की मल्लिका शिल्पी राज का नया गाना 'झुलनीया तर दबाई के' इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। Pics में देखें कल्लू और क्वीन के रोमांस की झलक…

PREV
16

यह गाना सुर म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है और यह भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में क्वीन शालिनी सिंह मुख्य भूमिका में नज़र आ रही हैं, जो ककरी बेचने वाली के किरदार में हैं।

26

कल्लू और शिल्पी के इस गाने का मधुर संगीत और दिलकश बोल लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज की शानदार आवाज और केमिस्ट्री ने इस गाने को और भी खास बना दिया है। यूट्यूब पर इस गाने पर व्यूज की बरसात हो रही है। इसके शेयर और लाइक्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

36

इसको लेकर कल्लू ने कहा कि गाने मजेदार है और संगीत प्रेमियों के आशीर्वाद का दरकार है। गाने के म्यूजिक वीडियो में क्वीन शालिनी और बैकग्राउंड में शिल्पी राज के साथ प्लेबैक सिंगिंग का अनुभव शानदार रहा। अब मैं भोजपुरी के तमाम दर्शकों से आग्रह करूंगा कि आप मेरे गाने को इतना प्यार और आशीर्वाद दें कि यह गाना एक कीर्तिमान स्थापित कर ले।

46

उधर, गाने के रिलीज होते ही प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। कई लोगों ने गाने की तारीफ करते हुए कहा कि यह गाना दिल को छू लेने वाला है और इसे बार-बार सुनने का मन करता है।

56

अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज की जोड़ी ने फिर से साबित कर दिया कि वे भोजपुरी संगीत की सबसे बेहतरीन जोड़ियों में से एक हैं। 'झुलनीया तर दबाई के' गाने में ग्रामीण परिवेश की झलक मिलती है और यह गाना सुनने वालों को अपने लोक-संगीत की याद दिलाता है।

66

इस गाने की गीतकार श्याम जी यादव और संगीतकार गौरव रौशन हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं । कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता हैं। वीडियो एडिटर रवि पंडित हैं। निर्माता सुरेन्द्र यादव हैं। (गाना देखने के लिए क्लिक करें)

और पढ़ें…

81 साल के अमिताभ बच्चन ने खरीदा नया ऑफिस स्पेस, खर्च किए 59.58 करोड़ रुपए

Indian 2 Trailer में इतने लुक्स में दिखे कमल हासन, एक्शन से किया हैरान

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories