
एंटरटेनमेंट डेस्क. दिवाली से ठीक 6 दिन पहले भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव की अपकमिंग फिल्म 'राजाराम' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 2 मिनट 29 सेकंड का यह ट्रेलर पहली नज़र में खेसारीलाल का वन मैन शो नज़र आता है। ट्रेलर में ना केवल सुपरस्टार का ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिल रहा है, बल्कि इसकी कहानी स्पष्ट हो रही है। आलम यह है कि 10 घंटे में ही इस ट्रेलर को 1 मिलियन के आसपास व्यू मिल चुके हैं। लोग ट्रेलर देखने के बाद कमेंट बॉक्स में अपना रिव्यू दे रहे हैं और इस ट्रेलर की जमकर तारीफ़ भी कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं आखिर कैसा है खेसारी लाल यादव की 'राजाराम' का ट्रेलर...
'राजाराम' की कहानी एक कलाकार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका नाम राजा है। यह किरदार खेसारीलाल यादव निभा रहे हैं। राजा पर्दे पर भगवान राम का किरदार निभाता है और उसका किरदार इतना पॉपुलर हो जाता है कि लोग उसमें असल भगवान राम को देखने लगते हैं। लेकिन चूंकि राजा एक एक्टर है और करियर में कई अन्य किरदार भी निभाता है। इसी दौरान पर्दे पर अन्य किरदार निभाते वक्त उसकी कुछ हरकतों से समाज के लोग नाराज़ हो जाते हैं और उसके खिलाफ प्रदर्शन करने लगते हैं।जैसे कि पर्दे पर राजा का सिगरेट पीना लोगों को रास नहीं आता है। ट्रेलर की शुरुआत राम के किरदार में खेसारीलाल यादव की एंट्री के साथ होती है, जो डायलॉग 'वस्त्र से संन्यासी, शास्त्र से योद्धा' बोलते हैं और फिर उनका ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलता है। कहानी क्या-क्या मोड़ लेती है?यह जानने के लिए आपको फिल्म की रिलीज का इंतज़ार करना होगा।
'राजाराम' का निर्देशन पराग पाटिल ने किया है, जबकि इसमें खेसारीलाल यादव के अलावा सपना चौहान, आर्य बब्बर, आकांक्षा पुरी, नम्रता मल्ला, राहुल शर्मा, विनोद मिश्रा और के.के. गोस्वामी जैसे जाने-पहचाने एक्टर्स भी दिखाई देंगे। डायरेक्टर पराग पाटिल की मानें तो 'राजाराम' दर्शकों को कभी ना भूलने वाला अनुभव देने वाली है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि क्रिटिक्स के साथ-साथ यह फिल्म दर्शकों को भी खूब पसंद आएगी। फिल्म का टीजर और गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं और दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। ट्रेलर भी ऑडियंस की उम्मीदों पर खरा उतर रहा है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का अभी ऐलान नहीं किया है, लेकिन जल्दी ही यह फिल्म थिएटर्स में देखने को मिलेगी।
और पढ़ें…
शादियों में नाचने वाले 10 सबसे महंगे स्टार! नं. 1 पर सलमान या SRK नहीं
'रामायण' की सीता क्यों नहीं रखतीं PR एजेंसी? खुद बताई चौंकाने वाली वजह
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।