Khesari Lal Yadav ने यामिनी सिंह से जमकर रोमांस, 'इज्जतिया मर्दो के होला' सॉन्ग हुआ वायरल

Published : Feb 15, 2024, 09:14 PM IST
Khesari Lal Yadav

सार

भोजपुरी फिल्म प्यार के बंधन का न्यू सॉन्ग 'इज्जतिया मर्दो के होला' 15 फरवरी, 2024 को कैप्टन वॉच हिट्स यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। ये गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।  

एंटरटेनमेंट डेस्क,  Khesari Lal Yadav falls and Yamini Singh in Izzatiya Mardo Ke Hola song goes viral : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का लेटेस्ट रिलीज 'इज्जतिया मर्दो के होला' ( Ijjatiya Mardo Ke Hola ) गाना खूब वायरल हो रहा है। कैप्टन वॉच हिट्स (Captain Watch Hits) के यू ट्यूब चैनल पर रिलीज़ इस गाने को बंपर व्यूज मिल रहे हैं। इसमें खेसारी और यामिनी सिंह का रोमांटिक अंदाज़ दर्शकों को पसंद आ रहा है।

यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुआ खेसारी लाल यादव का न्यू सॉन्ग

भोजपुरी फिल्म प्यार के बंधन न्यू सॉन्ग 'इज्जतिया मर्दो के होला' 15 फरवरी, 2024 को कैप्टन वॉच हिट्स यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। खेसारी लाल यादव मौजूदा समय के सबसे बड़े भोजपुरी स्टार है। उनकी जोड़ी यामिनी सिंह के साथ खूब जम रही है। टी शर्ट और जींस में यामिनी सिंह बेहद हॉट और बोल्ड नज़र आ रही हैं।  हाल ही दोनों के कई गाने चार्ट बस्टर में टॉप पर आ चुके हैं।

'इज्जतिया मर्दो के होला' की स्टार कास्ट

खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह के साथ कई अन्य कलाकार Ijjatiya Mardo Ke Hola में ज़बरदस्त परफॉरमेंस देते दिख रहे हैं। बीआईबी बिजेंद्र सिंह भी इस टोली में शामिल हैं। कुल मिलाकर गाने की मेकिंग में बहुत मेहनत की गई है। गाने में खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह की आवाजें हैं। गील के बोल और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी (Krishna Bedardi) ने तैयार किया है। अनंजय रघुराज (Ananjay Raghuraj) ने इस गाने को डायरेक्ट किया है। इसके प्रोड्यूसर अभय सिन्हा (Abhay Sinha) हैं।

 

फैंस के लिए प्राउड हैं खेसारी लाल यादव

'इज्जतिया मर्दो के होला' गाने पर फैंस ने जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। इंटरनेट यूजर्स ने खेसारी लाल यादव को माटी का लाल बताया है। वहीं दूसरे ने उन्हें भोजपुरी का पावर स्टार बताते हुए उन पर गर्व जताया है। यामिनी सिंह को भी फैंस हॉटी और बोल्ड बताया है।   

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

किससे इश्क लड़ा रही Akanksha Puri, भोजपुरी एक्टर संग वायरल हुई PICS
क्या Monalisa को नहीं लग रही सर्दी, बीच लुक पर फैंस का सवाल