
एंटरटेनमेंट डेस्क. भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में युवा दिलों की धड़कन की पहचान रखने वाले अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना 'अनार' 14 फरवरी को रिलीज हो गया है। इस गाने ने रिलीज के साथ ही धमाल मचा दिया है। गाने को खूब व्यूज मिल रहे हैं और यह तेजी से वायरल हो रहा है। गाने को जे. एम. एफ. भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।इस गाने में कल्लू के साथ शिल्पी राज की आवाज श्रोताओं को दीवाना बनाने वाली है।साथ ही इसका म्यूजिक वीडियो भी शानदार तरीके से बनाया गया है, जिसमें आरोही सिंह और कल्लू की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
पूरी तरह कमर्शियल गाना है 'अनार'
गाने को लेकर अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि "अनार पूरी तरह कमर्शियल गाना है और यह दर्शकों को झूमने को मजबूर कर देने वाला है।इस गाने में हमने खूब मस्ती की है और लोगों को भी इस गाने में खूब मस्ती मिलने वाला है।" उन्होंने कहा कि "जे. एम. एफ. भोजपुरी एक शानदार म्यूजिक प्लेटफ़ॉर्म हैं, जहां हर तरह के गाने उपलब्ध हैं, जिससे लोगों का मनोरंजन हो सके। उसी प्ले लिस्ट में हमारा यह गाना भी जुड़ गया है। जिसे मैं भोजपुरी के दर्शकों से बड़ा और मिलियन व्यूज वाला बनाने का आग्रह करता हूँ।यह गाना आपके लिए है और इसे खूब एन्जॉय करें।"
मनोरंजन की ताजगी देने वाला गाना है 'अनार'
वहीं इस चैनल के मालिक बद्रीनाथ झा ने कहा कि कल्लू का गाना 'अनार' मनोरंजन की ताजगी देने वाला है।इसलिए इसे खूब प्यार और आशीर्वाद दें। साथ ही इस पर रील्स बना कर बताएं कि यह गाना कैसा बना है।" उन्होंने बताया कि इस गाने के गीतकार अभिनव प्रताप सिंह और संगीतकार राहुल रॉय हैं। संगीत निर्देशक रवि राज देवा हैं, जबकि वीडियो में कल्लू के साथ आरोही सिंह नजर आ रही हैं। गाने के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।निर्देशक वेंकट महेश और क्रिएटिव डायरेक्टर नितेश सिंह हैं।डीओपी रियाज़ अली और कोरियोग्राफर विकी फ्रांसिस हैं।
और पढ़ें…
4 साल घर में खाली बैठ कैसा था शाहरुख़ खान का हाल? खुद किया खुलासा
कमर में बेल्ट और बैसाखी के सहारे नज़र आए ऋतिक रोशन, जानिए आखिर उन्हें क्या हुआ?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।