एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड में रानी मुखर्जी द्वारा मर्दानी का किरदार निभाने के बाद अब ऐसा ही रोल भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में यामिनी सिंह कर रही हैं, जिनकी खाकी वर्दी में फोटो जमकर वायरल हो रही हैं। यामिनी सिंह एक कड़क आईपीएस ऑफिसर दिखाई दे रही हैं।
दरअसल यह फोटो यामिनी सिंह के आने वाली फिल्म 'अवैध' की है, जिसमें वे पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाते हुए अवैध कारोबार करने वाले लोगों पर कहर बनकर बरसने वाली हैं।
26
भोजपुरी फिल्म 'अवैध' का निर्माण राजघराना फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा किया जा रहा है, जिसके निर्देशक नीरज - रणधीर और निर्माता आदित्य कुमार झा हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका में खेसारी लाल यादव भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग जोर शोर से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में चल रही है।
36
फिल्म के वायरल फोटो में यामिनी सिंह के पुलिस के किरदार को महिला सशक्तिकरण की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है। यामिनी सिंह ने अब तक के अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक किरदार बड़े पर्दे पर जिए हैं, लेकिन पहली बार लेडी कॉप की भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस भूमिका उनका स्वैग भी लाजवाब नजर आ रहा है।
46
यामिनी सिंह ने कहा, "मैं अच्छे किरदारों की भूखी हूं। मुझे जब यह किरदार ऑफर किया गया तो मुझे लगा कि मेरे लिए इसमें बहुत सारी संभावनाएं हैं और मैंने इसे तुरंत एक्सेप्ट कर लिया। अभी हम फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। यह फिल्म दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देने वाली है। मुझे पूरा विश्वास है। इसके लिए हम अपना हंड्रेड परसेंट दे रहे हैं।"
56
यामिनी ने सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को लेकर कहा, "वे अच्छे व्यक्तित्व के धनी है और उनके साथ स्क्रीन शेयर करके बहुत कुछ सीखने को मिला है।"
66
गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म 'अवैध' की कहानी संवाद और पटकथा प्रवीन चंद्र और अभिषेक चौहान ने मिलकर लिखी है। फिल्म के डी ओ पी आरआर प्रिंस हैं और फिल्म में खेसारी लाल यादव वह यामिनी सिंह के अलावा अपर्णा मल्लिक, देव सिंह, सुबोध सेठ, समर्थ चतुर्वेदी, मनीष आनंद और अन्य कलाकार भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।