खेसारी लाल यादव के माचो मैन लुक ने फैंस को किया क्रेजी, 'संघर्ष 2' का फर्स्ट लुक आउट

Published : Feb 11, 2023, 11:34 AM IST
Khesari Lal Yadav

सार

इस फिल्म के फर्स्ट लुक में वे शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं, वहीं फिल्म के इस सीन में तबाही मची हुई है। खेसारी लाल यादव का ये अंदाज़ और फिल्म का सीन भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाला दिख रहा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, Khesari Lal Yadav macho man look : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया लुक फैंस के बीच वायरल हो रहा है। संघर्ष 2 में उनका माचो मैन लुक ने इंटरनेट पर कोहराम मचाया हुआ है। इस मूवी को , चर्चित फिल्म मेकर रत्नाकर कुमार और डायरेक्टर पराग पाटिल की मच अवेटेड फिल्म "संघर्ष 2" का धांसू फर्स्ट लुक हॉट हो गया है।

शर्टलेस लुक ने फैंस को बनाया क्रेजी

इस फिल्म के फर्स्ट लुक में वे शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं, वहीं फिल्म के इस सीन में तबाही मची हुई है। खेसारी लाल यादव का ये अंदाज़ और फिल्म का सीन भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाला दिख रहा है।

बड़े बजट की फिल्म

संघर्ष 2 एक्शन पैक्ड मूवी है। बड़े बजट की पेशकश को जितेंद्र गुलाटी और वर्ल्ड वाइड चैनल फायनेंस कर रही है। फिल्म मेकर रत्नाकर कुमार को क्वालिटी फिल्म बनाने के लिए जाना जाता है। इसके को प्रोड्यूसर निवेदिता कुमार और कुलदीप श्रीवास्तव हैं।

संघर्ष हुई थी ब्लाकबस्टर हिट

"संघर्ष 2" का पहला पार्ट संघर्ष ब्लॉकबस्टर फिल्म रही थी । वहीं इस सीक्वल मूवी से दर्शकों को बहुत उम्मीदें हैं। इस वैलेंटाइन 14 फरवरी को संघर्ष 2 का टीजर दर्शकों के सामने होगा। टीजर वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज होगा।

फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म स्टारा कास्ट में खेसारी लाल यादव, मेघा श्री, माही श्रीवास्तव, कीर्ति यादव, सबा खान, वरण्या मल्होत्रा, सुशील सिंह, संजय पांडे, विनीत विशाल, अनूप अरोड़ा, विनोद मिश्रा, सामर्थ चतुर्वेदी, जे नीलम, रोहित सिंह मटरू, पप्पू यादव, सुबोध सेठ, मनीष चतुर्वेदी, वैभव राय, अक्की, संजीव मिश्रा, यादवेंद्र यादव, ओ पी कश्यप प्रमुख भूमिकाओं में है।

फिल्म के गानों में लिरिक्स और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी का है । इस फिल्म की कहानी वीरू ठाकुर ने लिखी है। इस मूवी का पोस्ट प्रोडक्शन लोटस स्टूडियो में हुआ है । वहीं भोजपुरी दर्शकों  को इस मूवी का बेसब्री से इंतज़ार है। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Raja Humra se: खेसारी लाल के साथ आकांक्षा पुरी की शरारत, Pics वायरल
Bhojpuri इंडस्ट्री में कैसे जुबली स्टार बने Nirahua, फिल्में ही नहीं राजनीति में भी हिट