
एंटरटेनमेंट डेस्क. यूं तो भोजपुरी सिने इंडस्ट्री के हिट मशीन कहे जाने वाले खेसारीलाल यादव हर विधा में निपुण हैं, लेकिन आज रिलीज हुआ उनका दर्द भरा गाना बेहद खास लग रहा है। शायद यही वजह है कि खेसारीलाल यादव का गाना 'जून में' ने धूम मचा दी है। गाने के बोल भले 'जून में' हैं, लेकिन वायरल अभी मई से ही हो रहा है। खेसारीलाल यादव का यह गाना टी-सीरीज हमार भोजपुरी से रिलीज हुआ है। खेसारी का यह गाना उनके फैंस को भी बेहद पसंद आ रहा है और वे बेहद गदगद नजर आ रहे हैं।
'जून में' को लेकर खेसारी लाल यादव क्या बोले
खेसारीलाल यादव का यह गाना एक ऐसे दीवाने की कहानी है, जिसकी प्रेमिका का इंगेमेंट होता है। इस दर्द को खेसारीलाल यादव ने अपने खूबसूरत गीत – संगीत में पिरो कर पेश किया है। उनका यह गाना युवाओं के बीच खूब लोकप्रिय होने लगा है। गाने को रिलीज होने के बाद लाखों लोगों ने देख लिया है। 'जून में' को लेकर खेसारीलाल यादव ने कहा, "यह गाना बेहद रोमांचक है। हम अपने और भोजपुरी के चाहने वाले लोगों से यही अपील करेंगे कि यह आपका गाना है। इसे आप खूब प्यार और आशीर्वाद दीजिए। क्योंकि आपका भरोसा मुझे और भी अच्छा करने को प्रेरित करता है। मैं आज जो भी हूं, अपने चाहने वालों की वजह से हूं और मेरा हर गाना उन्हें समर्पित हैं।"
(गानें का वीडियो यहां देख सकते हैं।)
खेसारी के गाने 'जून में' में नेहा पाठक की मुख्य भूमिका
बताते चलें कि खेसारीलाल यादव का गाना 'जून में' का वीडियो भी खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में नेहा पाठक मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं, जो उनकी प्रेमिका के किरदार में हैं। गाने का लिरिक्स विशाल भारती ने लिखी है। म्यूजिक मोनू सिन्हा हैं। निर्देशक आशीष सत्यर्थी हैं। प्रोजेक्ट मैनेजर सोनू श्रीवास्तव हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। डीओपी संतोष यादव और कोरियोग्राफर सन्नी हैं।
और पढ़ें…
कौन थे पंजाब के मशहूर सिंगर अमर सिंह चमकीला, जिनका 27 साल की उम्र में पत्नी समेत हो गया था मर्डर
600 करोड़ में बनी 'आदिपुरुष' की रिलीज से पहले ही धूम, इतनी कमाई कर ली कि बजट निकालने के करीब पहुंची!
साउथ के सुपरस्टार का ऐसा लुक कि पहचानना हुआ मुश्किल, कन्फ्यूज लोग बोले- मैंने सोचा बाबा रामदेव
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।