
Khesari Lal Yadav Viral Bhojpuri Songs : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने म्यूजिक वीडियो के लिए जाने जाते हैं। उनके गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। यूं तो उनके हर गाने मिलियन व्यूज बटोरते हैं। बावजूद कुछ ऐसे भी सॉन्ग हैं जो कभी पुराने ही नहीं होते। हर वक्त कोई ना कोई भोजपुरिया दर्शक उसको टकटकी लगाकर देखता ही रहता है। यहां हम ऐसे ही 5 गानों के बारे में जानकारी शेयर कर रहे हैं। आप इन सुपरहिट सॉन्ग को यहां देख और सुन सकते हैं।
खेसारी लाल यादव को भोजपुरी इंडस्ट्री में एक दशक से ज्यादा का वक्त हो गया है। इस दौरान उन्होंने इस इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह को कड़ी टक्कर दी है। दोनों के बीच लंबे समय तक तनातनी भी बनी रही । एक दूसरे पर कीचड़ भी उछाला गया लेकिन बीते साल दोनों के बीच सुलह हो गई। अब वे दोनों एक दूसरे के गानों को भोजपुरिया दर्शकों के बीच प्रमोट भी करते हैं।
गरमी अपने चरम पर है, ऐसे में खेसारी लाल यादव का गाना ‘ले ले आई कोका कोला’ खूब वायरल हो रहा है। 11 अप्रैल 2022 को रिलीज हुए इस गाने ने अपनी धमक बनाकर रखी है। इस 467 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। खेसारी और शिल्पी राज का ये सॉन्ग बेहद सुरीला है। आसानी से ज़बान पर चढ़ जाता है।
Album ( एल्बम ) :- ले ले आई कोका कोला
Song ( गीत ) :- ले ले आई कोका कोला
Singer ( गायक ) :- Khesari Lal Yadav, Shilpi Raj
Lyrics ( गीतकार ) :- Prakash Barud
Music Director ( संगीतकार ) :- Sarvind Malhar
खेसारी लाल याद और प्रियंका सिंह का नथुनिया गाना 2 मई 2022 को रिलीज किया गया था। सारेगामा हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर इसे अब तक 524 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं ।
खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह का एक और गाना ‘लहंगा लखनऊआ’ बेहद पसंदीदा सॉन्ग है। इसे अब तक 359 मिलियन व्यूज मिले हैं। इसमें खेसारी और अनीशा पांडे ने जमकर ठुमके लगाए हैं। इसे 95M व्यूज मिल चुके हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।