इलेक्शन में भी सुपरहिट रहा मनोज तिवारी का ये गाना, 89 मिलियन व्यूज बटोरे

Published : Apr 18, 2025, 10:48 PM IST
Manoj Tiwari

सार

भोजपुरी स्टार और सांसद मनोज तिवारी का गाना 'रिंकिया के पापा' फिर से चर्चा में है। लाखों व्यूज के साथ ये गाना आज भी लोगों के दिलों में राज कर रहा है। भोजपुरी संगीत का राजनीति पर प्रभाव भी देखने को मिलता है।

Manoj Tiwari Song Rinkiya Ke Papa :  भोजपुरी सिंगर और एक्टर मनोज तिवारी अब बीजेपी के सांसद बन चुके हैं। हालांकि सिंगिंग से उनका लगाव कम नहीं हुआ है। उनके गाए गाने आज भी श्रोताओं को खूब भाते हैं। बीते साल दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान मनोज तिवारी का सॉन्ग रिंकिया के पापा पर खूब पैरोड़ी बनाई गई थी। इस दौारन ये गाना एक बार फिर दर्शक और श्रोताओं का फेवरेट बन गया था।

भोजपुरी इंडस्ट्री में स्टार की जबरदस्त पॉप्युलैरिटी है। दर्शक अपने चहेते स्टार के दीवाने होते हैं। वे हर हाल में अपने स्टार को फॉलो करते हैं। मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव निरहुआ इस फैन फॉलोइंग की वजह से सांसद का चुनाव जीत चुके हैं। भोजपुरी का चुनावों में गहरी पैठ है। यही वजह है कि राजनीतिक दल भोजपुरी स्टार को चुनावों में टिकट देकर बड़ी जीत हासिल करते हैं।

मनोज तिवारी का गाना रिंकिया के पापा Apr 3, 2012 को T-Series Hamaar Bhojpuri पर रिलीज किया गया था। बीते 13 सालों में ये गाना अपनी रंगत नहीं खोया है। इसके व्यूज हर दिन बढ़ते जाते हैं। खबर लिखे जाने तक इस सॉन्ग को 89,831,990 व्यूज मिल चुके हैं।


 

Song ( गाना ) : Chat Deni Maar Deli ( चट देनी मार देली )

Album ( एल्बम ) : Uparwali Ke Chakkar Mein ( ऊपरवाली के चक्कर में )

Singer ( गायक ) : Manoj Tiwari Mridul ( मनोज तिवारी, मृदुल)

Music Director ( संगीतकार ) : Dhananjay Mishra (धनंजय मिश्रा )

Lyricist ( गीतकार ) : Manoj - Prabhu Nath ( मनोज और प्रभुनाथ )

Music Label म्यूजिक कंपनी : T-Series ( टी सीरीज )

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

मोनालिसा की Valentine's Day की तैयारी शुरु! फैंस से बोली- Red Alert
JAN 2026 में ‘सलवरवा लाल’ ही नहीं, पवन सिंह के इन 5 गानों की मची धूम