आम्रपाली की 'Maroon Color Sadiya' देख फिसले निरहुआ, 262 M व्यूज मिले

Published : Apr 17, 2025, 07:16 PM ISTUpdated : Apr 17, 2025, 07:25 PM IST
maroon color sadiya

सार

निरहुआ और आम्रपाली का 'मैरून कलर सड़िया' गाना 260 मिलियन व्यूज पार कर चुका है! फिल्म 'फसल' के इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बनती है।

Maroon Color Sadiya : आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव का मैरून कलर सड़िया गाना भोजपुरिया दर्शकों और श्रोताओं के बहुत फेवरेट है। पति-पत्नी के रूप में पॉप्युलर हो चुके निरहुआ और आम्रपाली की केमेस्ट्री इस गाने में देखती ही बनती है। यही वजह है कि फसल फिल्म का ये गाना यूट्यूब पर खूब देखा जाता है। इस गाने को 260 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। .

निरहुआ और आम्रपाली के गाने ने मचाया कोहराम

भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे पॉप्युलर कपल हैं। दोनों की 35 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। फिल्मों के अलावा उनके म्यूजिक वीडियो भी खूब वायरल होते हैं। यहां हम इन दोनों को 13 महीने पुराने Maroon Color Sadiya गाने के बारे में आपको बता रहे हैं। जुबली स्टार कहे जाने वाले निरहुआ और भोजपुरी की ब्यूटी क्वीन आम्रपाली ने इस गाने पर जमकर ठुमके लगाए हैं। दोनों की अदाएं दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं।

फसल मूवी का हिट सॉन्ग है मैरून कलर सड़िया

फसल मूवी गांव और किसानों की समस्याओं पर बेस्ड है, इसमें दिखाया गया है कि पालनहार माने जाने वाला कृषक अपना खून- पसीना बहाकर खेत से फसल उगाते है। ग्रामीम पृष्ठभूमि पर बेस्ड ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। वहीं इसके मैरून कलर सड़िया गाना तो आज भी दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है ।  इसमें दिनेशलाल निरहुआ, आम्रपाली दुबे, राकेश त्रिपाठी, जय सिंह, अरुणा गिरीसंजय पांडेय, विनीत विशाल, अयाज़ खान और तृषा सिंह लीड रोल में हैं ।

 

Movie ( फिल्म ) : FASAL ( फसल )

Song ( गाना ) : Maroon Color Sadiya ( मैरून कलर सड़िया )

Release ( रिलीज ) - Mar 12, 2024

Views ( व्यूज ) - 262,782,070 ( 262 मिलियन, खबर लिखे जाने तक )

Singer ( गायक ) : Kalpana & Neelkamal Singh

Lyrics ( गीतकार ) : Pyare Lal Yadav ( प्यारे लाल यादव )

Music ( संगीत ) : Om Jha ( ओम झा )

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

मोनालिसा की Valentine's Day की तैयारी शुरु! फैंस से बोली- Red Alert
JAN 2026 में ‘सलवरवा लाल’ ही नहीं, पवन सिंह के इन 5 गानों की मची धूम