निरहुआ के साथ दीं दनादन 12 मूवी, अब कहां हैं भोजपुरी फिल्मों की ये टॉप एक्ट्रेस

Published : Jul 10, 2025, 11:50 PM ISTUpdated : Jul 11, 2025, 10:30 AM IST
dinesh lal yadav nirahua pakhi hegde

सार

दिनेश लाल यादव और पाखी हेगड़े की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में सुपरहिट थी। दोनों ने 12 से ज़्यादा फिल्मों में साथ किया था। हालांकि पाखी अब फिल्मों से दूर हैं, वे मुंबई में बिज़नेस में और फिल्म मेकिंग में हाथ आजमा रही हैंं।

Where is Bhojpuri actress Pakhi Hegde now :  दिनेश लाल यादव निरहुआ भोजपुरी के सुपरस्टार हैं। उनकी ज्यादातर फिल्में थिएटर में सिल्वर जुबली मनाती हैं। इसलिए उन्हें जुबली स्टार भी कहा जाता है। यूं तो आम्रपाली दुबे के साथ उनकी जोड़ी हिट' मानी जाती हैं। लेकिन आम्रपाली से पहले उनकी एक और एक्ट्रेस के साथ जोड़ी बेहद पसंदीदा थी। उस दौरान भी इन दोनों के लिए भोजपुरिया दर्शक एकदम दीवाने थे। वहीं पाखी तो मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन के साथ भी फिल्म में काम कर चुकी हैं। भोजपुरी फिल्म गंगा देवी में अमिताभ, जया बच्चन के साथ पाखी का भी अहम रोल था।

निरहुआ की भोजपुरिया फिल्मों में एंट्री के बाद जिस एक्ट्रेस के साथ सुपरहिट जोड़ी बनी उस हीरोइन का नाम है पाखी हेगडे। इन दोनों ने कम से कम 12 फिल्मो में काम किया है। देखें लिस्ट

पाखी हेगड़े के साथ निरहुआ की फिल्में-

2008 में प्रतिज्ञा 

2008 में परिवार 

2009 में खिलाड़ी नं. 1 

2009 में  निरहुआ नं. 1 

2010 में  शिव 

2010 में  7 सहेलियां 

2010 में आज के करण अर्जुन 

2010 में  दिल 

2011 में दुश्मनी

2011 में निरहुआ चलल ससुराल  

2011 में निरहुआ मेल 

2012 में गंगा जमुना सरस्वती

2012 में गंगा देवी रिलीज हुई थीं। 

 

 

एक्टिंग से दूर अब क्या कर रहीं पाखी हेगड़े

पाखी ने साल 2014 में उमेश हेगड़े से शादी की थी। इससे उनके दो बेटियां आशना और खुशी हैं। विकिपीडिया पर मौजूद जानकारी के मुताबिक उनका पति से तलाक हो चुका है। वे अपने बच्चों की सिंगल पेरंट मदर हैं। पाखी हेगड़े अब भोजपुरी फिल्मों में नजर तो नहीं आती, लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री को पूरी तरह से अलविदा नहीं कहा है। एक्ट्रेस ने मुंबई में फिल्म एंड फिनान्स कंपनी की नींव रखी है। वहीं उन्होंने रियल एस्टेट में भी इंवेस्टमेंट किया है।

पाखी हेगड़े अब इवेंट में अपने डांस का जलवा बिखेरती हैं। बिहार में वे अभी भी बहुत पॉप्युलर हैं।  वीडियो में देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज…

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

मोनालिसा की Valentine's Day की तैयारी शुरु! फैंस से बोली- Red Alert
JAN 2026 में ‘सलवरवा लाल’ ही नहीं, पवन सिंह के इन 5 गानों की मची धूम