Pawan Singh का नया वीडियो वायरल, अब अपने भतीजे से जबरदस्ती यह काम कराते दिखे

Published : Sep 01, 2025, 09:12 PM IST
Pawan Singh New Viral Video

सार

Pawan Singh विवादों में हैं, जहां उन्होंने लखनऊ में एक इवेंट पर हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की कमर गलत तरीके से छुई, जिसके बाद उन्होंने माफी मांगी।  नया वायरल वीडियो उनके पुराने व्यवहारों पर सवाल खड़ा कर रहा है। 

Pawan Singh Viral Video: भोजपुरी स्टार पवन सिंह हाल ही में हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव के साथ बदसलूकी करने की वजह से चर्चा में रहे थे। हालांकि, उन्होंने इस मामले में माफ़ी मांग ली थी। लेकिन अब उनका नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपने भतीजे से स्टेज पर मौजूद महिलाओं से जबरदस्ती लिपटने के लिए उकसा रहे हैं। यह वीडियो लखनऊ में हुए उसी इवेंट का है, जिसमें उन्होंने अंजलि राघव को गलत तरीके से छुआ है। इसके वायरल होते ही पवन सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। लोग उन्हें जमकर फटकार लगा रहे हैं।

पवन सिंह ने नए वायरल वीडियो में क्या है?

पवन सिंह के नए वायरल वीडियो में वे अपने भतीजे पर पहले जबरदस्ती अंजलि राघव से गले लगने का दबाव बना रहे हैं और फिर वहां मौजूद एक अन्य महिला से लिपटने के लिए कह रहे हैं। बच्चा ऐसा करने में झिझक रहा है। लेकिन अगर पवन सिंह के बर्ताव को देखें तो वे उसे जोर देकर ऐसा करने को कह रहे हैं। उनके जोर देने के बाद बच्चा ना चाहकर भी स्टेज पर मौजूद महिलाओं के गले लग रहा है।

इसे भी पढ़ें : Pawan Singh ने पहले किया अंजलि राघव को बैड टच, अब हाथ जोड़कर मांगनी पड़ रही माफी

पवन सिंह के वायरल वीडियो पर आ रहे ऐसे कमेंट

द बिहार नाम के एक X हैंडल से विवादित वीडियो शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा गया है, "पवन सिंह का एक और विवादित वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक बच्चे को अश्लील चीजें करना सिखा रहे हैं। हैरानी की बात है कि पवन सिंह की एक पत्नी ने सुसाइड कर ली। एक उसी कगार पर है। लेकिन पवन के अंधभक्त अभी भी पवन सिंह को सही ठहरा रहे हैं। बताइए गंदे नाले के वैक्टीरिया हैं ये समर्थक लोग।"

 

 

एक अन्य यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "यह साफ है कि पवन सिंह सीरियल अपराधी है। वह वाकई बच्चे पर महिलाओं के गले लगने का दबाव बना रहा है। जबकि वह ऐसा नहीं चाहता है। और वह वाकई उसे गले लगने को कह रहा है। अपने बच्चों को दूर रखें।"

 

 

पवन सिंह के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "यह आदमी एक्टर की आड़ में अपराधी है।" एक यूजर का कमेंट है, "यह वाकई बेहद वाहियात आदमी है।" एक यूजर ने लिखा, "पवन सिंह जैसे लोग ना इंसान हैं और ना सामजिक। उनका खुलकर विरोध होना चाहिए। वह अब दिल्ली और हरियाणा आने लायक नहीं रहा। उसे महिलाओं का सम्मान करना नहीं आता।" एक यूजर ने लिखा है, "पवन सिंह को उनके घटया मानसिक व्यवहार के लिए सार्वजनिक रूप से पीटा जाना चाहिए। मैं किसी ऑर्गेनाइजर से गुजारिश करता हूं कि उन्हें बुलाएं और सार्वजनिक रूप से खुराक दें।"

इसे भी पढ़ें : Pawan Singh की घटिया हरकत के बाद एक्ट्रेस ने छोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री, Video शेयर कर सुनाई आपबीती

पवन सिंह ने अंजलि राघव के साथ क्या हरकत की थी?

पवन सिंह ने लखनऊ के हालिया इवेंट में स्टेज पर मौजूद हरियाणवी डांसर और एक्ट्रेस अंजलि राघव को गलत तरीके से छुआ था। इसका वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद एक्ट्रेस ने पवन सिंह के कृत्य को गलत बताते हुए भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान कर दिया था। बाद में पवन सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए माफ़ी मांग ली थी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Pawan Singh के आ रहे धांसू भोजपुरी गाने, पोस्टर ने बढाई बेकरारी
बनारसी साड़ी में Monalisa का ट्रेडीशनल लुक, विक्रांत संग हुई रोमांटिक