चिंटू की फिल्म 'कभी ख़ुशी कभी ग़म' ने मिटाया भोजपुरी बॉक्स ऑफिस का सूखा, मिली बंपर ओपनिंग

Published : May 04, 2024, 09:07 PM IST
Kabhi Khushi Kabhie Gham Pradeep Pandey Chintu Movie

सार

निर्माता निशांत उज्जवल ने बताया कि कभी खुशी कभी गम फिल्म बेहद ही पारिवारिक पृष्ठभूमि पर बनी है। इस फिल्म को सभी अपने दोस्त परिवार को जाकर सिनेमाघरों में देखें। उन्होंने कहा कि यह फिल्म अब तक बनी सभी भोजपुरी पारिवारिक फिल्मों से अलग है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. यशी फिल्म्स-अभय सिन्हा एवं रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट प्रस्तुत विवाह, विवाह 2, विवाह 3, माई प्राइड ऑफ भोजपुरी, दाग एगो लांछन जैसी फिल्मों के निर्माता निशांत उज्जवल की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' रिलीज हो गई है। फिल्म को दो दर्जन से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। फिल्म को पहले दिन शानदार ओपनिंग मिली है। सारे शो हाउसफुल चल रहे हैं। इस साल रिलीज फिल्मों में सबसे अच्छा कलेक्शन इस फिल्म को मिला है। और अंततः जिस भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर दुर्गा पूजा में संघर्ष 2, हर हर गंगे, छठ पूजा में विवाह 3 के बाद सूखा आ गया था, वह फिर से हरा हो गया है। इस साल जो फिल्में आई खेसारीलाल यादव की प्रेम की पुजारिन, प्यार के बंधन, सन ऑफ बिहार, निरहुआ की जान लेबू, फसल चिंटू पांडेय की हिंदुस्तानी जैसी फिल्में फीकी रही। ओपनिंग डे पर निराशजनक कलेक्शन रहा, लेकिन कभी 'खुशी कभी गम' की इस भीषण गर्मी के बावजूद भी 80 फीसदी से अधिक की ऑक्यूपेंसी रही।

कभी ख़ुशी कभी ग़म को मिली बंपर ओपनिंग

फिल्म को लेकर निर्माता निशांत उज्जवल ने कहा कि शंकर टॉकीज सीतामढ़ी, संगीत मोतिहारी, नेशनल हाजीपुर, पंकज छपरा, सपना आरा, मीरा सहरसा हर जगह से फिल्म को लेकर बंपर ओपनिंग मिली है। निरहुआ हिंदुस्तानी के बाद आम्रपाली दुबे और संचिता बनर्जी पहली बार इस फिल्म में दिख रहे हैं। साथ में हैं भोजपुरी फिल्मों के युवा सुपर स्टार, रोमांस के किंग, भोजपुरी शाहरुख खान प्रदीप पांडेय चिंटू। फिल्म का निर्माण किया है निशांत उज्ज्वल, जिनकी भोजपुरी फिल्म माई प्राइड ऑफ भोजपुरी, जो जियो पर ब्लॉक बस्टर रही। इनकी अगली फिल्म पावर स्टार पवन सिंह के साथ सूर्यवंशम आने वाली है। उन्होंने बताया कि फिल्म कभी खुशी कभी गम फिल्म बेहद ही पारिवारिक पृष्ठभूमि पर बनी है। इस फिल्म को सभी अपने दोस्त परिवार को जाकर सिनेमाघरों में देखें। उन्होंने कहा कि यह फिल्म अब तक बनी सभी भोजपुरी पारिवारिक फिल्मों से अलग है।

भव्यता के साथ बनाई गई फिल्म 'कभी ख़ुशी कभी ग़म'

निशांत उज्जवल ने कहा कि "फिल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू, आम्रपाली दुबे और संचिता बनर्जी की आउट स्टैंडिंग अभिनय से दर्शक गदगद हैं। उन्हें फिल्म बेहद अच्छी लग रही है। यह फिल्म भोजपुरी बॉक्स ऑफिस की चुनिंदा फिल्मों में से एक होगी। हमने इसे भव्यता के साथ बनाया है और शायद इसलिए यह फिल्म लोगों को पसंद भी आ रही है। फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' इंसानी रिश्तों की धूप छांव की कहानी है। जिन लोगों ने अभी तक फिल्म नहीं देखी है, वो इस फिल्म को जरूर सपरिवार सिनेमाघरों में जाकर जरुर देखें।"

कभी ख़ुशी कभी गम की स्टार कास्ट और क्रू मेम्बर्स

बता दें कि फिल्म 'कभी ख़ुशी कभी गम' के निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं। निर्माता निशांत उज्जवल हैं। फिल्म के सह निर्माता डॉ संदीप उज्जवल एवं सुशांत उज्जवल हैं। लेखक नन्हे पांडेय हैं। संगीतकार ओम झा हैं। गीतकार प्यारे लाल यादव, अरविंद तिवारी, विनय निर्मल, उमा लाल यादव और शेखर मधुर हैं। डीओपी मनोज सिंह हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। एक्शन दिलीप यादव का है। नृत्य राम देवन का है। फिल्म में सुपर स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू, आम्रपाली दुबे, संचिता बनर्जी, महानायक कुणाल सिंह के साथ स्व. बृजेश त्रिपाठी, राम सुजान सिंह, पल्लवी कोहली, श्रद्धा नवल, हर्ष, बबलू खां,सुजीत भट्ट, आर्यन सिंह, दीपक सिन्हा व सूर्य द्विवेदी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म के कार्यकारी निर्माता महेश उपाध्याय,अवध प्रसाद हैं।

और पढ़ें…

ये हैं 5 सबसे महंगे TV होस्ट, अमिताभ बच्चन इस लिस्ट में सबसे गरीब!

गंभीर बीमारी की चपेट में आए प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोन, खुद बताया कैसा है हाल

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

मोनालिसा की Valentine's Day की तैयारी शुरु! फैंस से बोली- Red Alert
JAN 2026 में ‘सलवरवा लाल’ ही नहीं, पवन सिंह के इन 5 गानों की मची धूम