शारदा सिन्हा के लिए छठी मैया से करें प्रार्थना, बेटे ने बताई अब कैसी है हालत

Published : Nov 05, 2024, 09:51 AM ISTUpdated : Nov 05, 2024, 10:37 AM IST
Sharda Sinha Health Update

सार

पद्म भूषण शारदा सिन्हा एम्स में वेंटिलेटर पर हैं। उनके बेटे ने स्वास्थ्य अपडेट देते हुए प्रार्थना की अपील की है।

एंटरटेनमेंट डेस्क । Sharda Sinha Health Update : पद्म भूषण शारदा सिन्हा की हालत नाजुक है। बिहार की फेममस लोक गायिका दिल्ली एम्स में एडमिट हैं, वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने सोशल मीडिया पर वीडियो रिलीज करके हेल्थ अपडेट दिया है। शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान ने आम लोगों से और छट के व्रतियों से से प्रार्थना करने की अपील है। उन्होंने हाल ही में अपना नया गाना 'दुखवा मिटायिन छठी मैया' रिलीज भी किया है।

स्थिर है शारदा सिन्हा की हालत

बिहार कोकिला नाम से फेमस शारदा सिन्हा 25 अक्टूबर से दिल्ली एम्स के कैंसर सेंटर मेडिकल आंकालोजी वार्ड में एडमिट हैं। यहां के सीनियर डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। हालांकि उनकी हालत में कोई खास सुधार नहीं आया है। वहीं उनकी हालत बिगड़ने पर भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ बॉॉलीवुड भी शुभेच्छा दे रहा है। सभी चाहते हैं कि शारदा सिन्हा कैंसर को हराकर एक बार फिर से अपनी रुहानी आवाज का जादू श्रोताओं तक पहुंचाएं। 
 

 

छठ पूजा के गीत भी हैं शारदा सिन्हा की पहचान

हिंदी बेल्ट में ज्यादातर लोग शारदा सिन्हा को उनके फेमस सॉन्ग कहे तोसे सजना, ये तुहरी सजनइया ( मैंने प्यार किया ) के लिए जानते हैं। वे मैथिली व भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप लोक गायिका है। बिहार कोकिला नाम से फेमस शारदा सिन्हा के छठ पूजा के गीत भी बेहद पॉप्युलर हैं। वहीं उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी आवाज दी है। शारदा सिन्हा की आवाज में एक खुश्की, देसी ठसक होती है, जो उन्हें दूसरे सिंगर से अलग करती है।

ये भी पढ़ें- 
मंगलसूत्र,सिंदूर लगाए छट के लिए तैयार Amrapali Dubey, रानी चटर्जी

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Raja Humra se: खेसारी लाल के साथ आकांक्षा पुरी की शरारत, Pics वायरल
Bhojpuri इंडस्ट्री में कैसे जुबली स्टार बने Nirahua, फिल्में ही नहीं राजनीति में भी हिट