रिलीज होते ही धूम मचा रहा रितेश पांडे का गाना 'बरसेला सावनवा', बाबा धाम जा रहे श्रद्धालु भी झूम उठे

Published : Jul 29, 2023, 11:18 PM IST
Barsela Sawanva Ritesh Pandey Song

सार

अपने नए गाने 'बरसेला सावनवा' को लेकर रितेश पांडे ने उम्मीद जताई है कि यह लोगों को बहुत पसंद आएगा। उन्होंने इस गाने को प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे का नया सावन स्पेशल गाना 'बरसेला सावनवा' रिलीज के साथ ही वायरल होना शुरू हो गया है। रितेश के इस गाने पर बाबा के धाम जा रहे श्रद्धालु भी झूमने लगे, जब यह गाना रिलीज हुआ। सावन के महीने को मॉनसून का महीना माना जाता है। जब वर्षा भी चरम पर होती है और बाबा भोलेनाथ का पूजन भी उत्कृष्ट रूप से होता है। इसी को लेकर रितेश पांडे का यह गाना है, जो 10 लाख से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है और इस गाने पर कई सारे रील्स भी बनाए जा रहे हैं। यह गाना टी सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है और इस गाने के म्यूजिक वीडियो में रितेश पांडे के साथ तनु यादव की केमिस्ट्री लाजवाब है।

बाबा भोलेनाथ की महिमा अपरंपार है: रितेश पांडे

गाना 'बरसेला सावनवा' को लेकर रितेश पांडे ने कहा, "बाबा भोलेनाथ की महिमा अपरंपार है। सावन का महीना बस उनके रंग में रंग जाने को हर श्रद्धालु चाहता है। भोले की महिमा में मगन सभी श्रद्धालुओं को हमारा यह गाना समर्पित है। उम्मीद करता हूं कि यह गाना सभी को पसंद आएगा और आप सभी का प्यार और आशीर्वाद हमें यूं ही मिलता रहेगा।" गाने को रितेश पांडे ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है, जिनका कहना है कि यह गाना उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा कि सावन का महीना खासकर माता और बहनों के लिए मां पार्वती की ओर से बेहद शुभ होता है। इसलिए मैं माताओं एवं बहनों से अपील करूंगी कि आप हमारे गाने को खूब सुने और अपने पूजन को सफल बनाएं।"

'बरसेला सावनवा' की स्टारकास्ट और क्रू मेंबर्स

बता दें कि गाना 'बरसेला सावनवा' को रितेश पांडे और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। गीतकार आरआर पंकज हैं और संगीतकार विकी वॉक्स हैं। परिकल्पना छोटन पांडे का है और एडिटर दीपक पंडित हैं। कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता हैं। निर्देशक रवि पंडित हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। डीओपी गौरव हैं।

और पढ़ें…

87 की उम्र में धर्मेन्द्र ने किया 15 साल छोटी एक्ट्रेस संग लिपलॉक, बोले- रोमांस की कोई उम्र नहीं होती

'ड्रीम गर्ल' के चक्कर में पड़े अनन्या पांडे के पापा, मजेदार वीडियो संग किया ट्रेलर की रिलीज डेट का एलान

2023 के 8 सबसे महंगे बॉलीवुड स्टार्स, नं. 1 पर अक्षय कुमार या SRK नहीं

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

मोनालिसा की Valentine's Day की तैयारी शुरु! फैंस से बोली- Red Alert
JAN 2026 में ‘सलवरवा लाल’ ही नहीं, पवन सिंह के इन 5 गानों की मची धूम