
एंटरटेनमेंट डेस्क. भोजपुरी की सुपर हॉट अभिनेत्री और लाजवाब सिंगर अक्षरा सिंह का सावन स्पेशल गाना 'हम ना जाइब देवघर' रिलीज हो गया है। यह गाना उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है, जो अब लोगों के बीच वायरल होना शुरू हो गया है। यह अक्षरा सिंह का बाबा भोलेनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास को दर्शाने वाला गाना है, जो अक्षरा सिंह ने बड़ी शिद्दत से बनाया है। गाने को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है और यह बाबा भोलेनाथ के श्रद्धालुओं के बीच भी खूब पसंद किया जा रहा है।
'भोलेनाथ और भोजपुरी संगीत का अटूट रिश्ता'
अक्षरा सिंह ने कहा, "सावन, बाबा भोलेनाथ और भोजपुरी संगीत का अटूट रिश्ता शुरु से रहा है। हर साल सावन के महीने में बाबा की महिमा से भरपूर गाने रिलीज होते हैं। मैंने भी कई गाने गाए हैं। यह गाना भी उसी सीरीज में है। अक्षरा ने कहा कि 'हम ना जाइब देवघर' एक बेहतरीन गाना है। सावन में चारों ओर शिव के जयकारों की गूंज है। प्रकृति और समस्त संसार शिव भक्ति में डूबा है। ऐसे में इस गाने से आप भी शिव जी को प्रसन्न कर सकते हैं।" अक्षरा ने कहा कि "आप हमारे गाने को सुनिए और इसे चार्ट बस्टर बना दीजिए। यह आपका ही गाना है।"
अक्षरा सिंह के साथ विनय तिवारी ने दी गाने को आवाज़
गौरतलब है कि गाना 'हम ना जाइब देवघर' को अक्षरा सिंह और विनय तिवारी ने अपनी मधुर आवाज दी है। गीतकार मनोज मतलबी हैं। संगीतकार शिशिर पांडेय हैं। निर्देशक रवि पंडित है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।बात अक्षरा सिंह की करें तो वे भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस और सिंगर हैं। उन्होंने 2010 में रवि किसान के अपोजिट 'सत्यमेव जयते' से फिल्मों में कदम रखा था। भोजपुरी की कई फिल्मों में एक्टिंग और कई गानों में आवाज़ देने वाली अक्षरा सिंह ने हिंदी टेलीविज़न में 'काला टीका' और 'सर्विस वाली बहू' जैसे शोज में भी काम किया है।
और पढ़ें…
OMG! अक्षय कुमार की वो 9 फ़िल्में, जो कभी रिलीज ही नहीं हो पाईं
'...सैफ अली खान का बेटा ज्यादा लगता है', मलाइका-अरबाज़ के बेटे को लेकर यह क्या कह रहे लोग?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।